Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mahekk Chahal Health Update: महक चहल की बिगड़ी तबीयत, ICU में रहीं 4 दिन, बोलीं- ऐसा लग रहा था कि…

Mahekk Chahal Health Update: महक चहल को निमोनिया हुआ है. 2 जनवरी को वो अचानक गिर गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Mahekk Chahal Health Update

नागिन फेम एक्ट्रेस महक (फोटो)

Mahekk Chahal Health Update: बिग बॉस और नागिन फेम एक्ट्रेस महक चहल पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं. महक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा. महक करीब 3-4 दिनों तक आईसीयू में वेंटिलेटर पर रहीं. एक्ट्रेस ने अब अपना हेल्थ अपडेट फैंस संग शेयर किया है.

महक की बिगड़ी तबीयत

महक ने बताया कि उन्हें निमोनिया हुआ है. 2 जनवरी को वो अचानक गिर गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. महक अभी भी हॉस्पिटल में हैं. उनका इलाज चल रहा है. अब HT संग बातचीत में महक चहल ने अपनी सेहत के बारे में फैंस को अपडेट दिया है.

महक ने कहा- मुझे निमोनिया हुआ है. मैं 3-4 दिन तक ICU में ऑक्सीजन वेंटिलेटर पर थी. 2 जनवरी को मैं अचानक गिर गई थी. मैं सांस भी नहीं ले पा रही थी. मैं सांस भी नहीं ले पा रही थी. मैं जब हॉस्पिटल पहुंची, तो मुझे तुरंत एडमिट कर लिया गया. इसके बाद मेरा CT स्कैन हुआ. मैं अभी भी हॉस्पिटल में ही हूं और यहां मुझे 8 दिन हो गए हैं. हालांकि, मैं अब नॉर्मल वार्ड में हूं. मेरी सेहत में काफी सुधार आया है, लेकिन ऑक्सीजन लेवल अभी भी ऊपर नीचे हो रहा है. मेरे लंग्ज इंफेक्टेड थे.

ये भी पढ़ें-Golden Globes 2023: ‘RRR’ का बजा डंका, ‘नाटू-नाटू’ गाने को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड

रुकने लगी थीं महक की सांसें

महक ने आगे कहा- जब सांसें रुकने लगी थीं, तो मैं काफी डर गई थी, क्योंकि मेरी जिंदगी में कभी भी ऐसा समय नहीं आया था जब मुझे सांस लेने में इतनी मुश्किल हुई हो और मैं बेहोश होने वाली हूं. जब भी मुझे खांसी हो रही थी मुझे बहुत ज्यादा दर्द महसूस हो रहा था. मैं बस यही सोच रही थी. मैं बस यही सोच रही थी कि मुझे क्या हो रहा है.

महक चहल की बात करें तो वो इस समय टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो नागिन 6 में दिखाई दे रही हैं. महक सलमान खान के शो बिग बॉस 5 का हिस्सा भी रह चुकी हैं. महक को खतरों के खिलाड़ी शो में भी देखा गया था. वे फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी कर चुकी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital