सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
By Shubhra Rai
आज राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 की घोषणा हो रही है. इस समय इन तीन अभिनेताओं की चर्चा जोरों पर है. राम चरण, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर के फैंस अपने अपने फेवरेट सितारों का जमकर सपोर्ट कर रहे हैं.
National Film Awards 2023 LIVE: केंद्र सरकार की ओर से 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया जा रहा है. ये अवॉर्ड्स साल 2021 के लिए आज यानी कि 24 अगस्त की शाम 5 बजे से अनाउंस किए जा रहे हैं. इस बार दक्षिण भारतीय एक्टर अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. यह सम्मान पाने वाले वह पहले तेलुगु एक्टर हैं. वहीं, एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को भी अलग-अलग कैटेगरी में कई अवार्ड मिले हैं.
फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के ‘सॉन्ग नाटू नाटू…’ को ऑस्कर अवार्ड भी मिला था. वहीं, अब भारत के 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के अनाउंसमेंट के दौरान बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर एम एम कीरवानी (RRR), बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: काला भैरव (RRR), बेस्ट कोरियोग्राफी: प्रेम रक्षिष्ठ (RRR), बेस्ट स्पेशल इफेक्ट: वी. श्रीनिवास मोहन (RRR) का नाम लिया गया है. यानी, इस बार बॉलीवुड की तुलना में साउथ की फिल्मों का स्कोप ज्यादा दिख रहा है.
‘आरआरआर’ में एक्टर अजय देवगन, जूनियर एन. टी. आर, राम चरण तेजा, आलिया भट्ट , श्रेया सरन , समुथिरकानी , रे स्टीवेन्सन , एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस ने एक्टिंग की थी. ये एक्शन ड्रामा फिल्म मूलत: तेलुगु भाषा में रिलीज हुई, जिसके डायलॉग डायरेक्टर एस.एस. राजामौली के पिता वी. विजयेंद्र प्रसाद ने लिखे थे. इसका निर्माण डीवीवी एंटरटेनमेंट के डी. वी. वी. दानय्या द्वारा किया गया था. इस फिल्म की घोषणा मार्च 2018 में की गई थी. इसे 25 मार्च 2022 को तेलुगु, हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया.
‘आरआरआर’ का बजट 550 करोड़ रुपये था. इसने बॉक्स ऑफ़िस पर 1,316 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और सुपरहिट रही.
आरआरआर गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में नामांकन प्राप्त करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म और पहली तेलुगु फिल्म भी बन गई. इसे सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए नामांकित किया गया था.
— भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…
PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…
Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…