Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पति ऋषि कपूर के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स पर नीतू कपूर का चौंकाने वाला बयान, ‘100 बार फ्लर्ट करते देखा, लेकिन…’

पति के कई महिलाओं के साथ वन नाइट स्टैंड से परेशान थीं नीतू कपूर. फिलहाल ऋषि कपूर की पर्सनल लाइफ के चर्चे हर जगह हैं.

ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने 22 जनवरी 1980 को शादी की थी. बता दें कि एक फिल्म के दौरान दोनों में प्यार हुआ था. नीतू कपूर अपनी निजी जिंदगी के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से नीतू कपूर नहीं बल्कि लेक रणबीर कपूर फिल्म ‘एनिमल’ की वजह से चर्चा में हैं. फिल्म में रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ इंटीमेट सीन दिए हैं. दोनों का ये सीन इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर के संबंधों को लेकर बड़ा खुलासा किया था.

पति को 100 बार फ्लर्ट करते देखा

नीतू ने बताया कि मैंने अपने पति को 100 बार फ़्लर्ट करते देखा है. लेकिन शादी के बाद दूसरी महिलाओं के साथ हर रिश्ता ऋषि के लिए वन नाइट स्टैंड जैसा था. एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने कहा था, ‘ऋषि कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से मैं काफी परेशान रहती थी. हमारे बीच कई बार झगड़े भी हुए.  मेरे दोस्त इंडस्ट्री से हैं, इसलिए मुझे भी लगातार कॉल आते रहते हैं. जब आउटडोर शूटिंग हुई तो मुझे ऋषि कपूर के बारे में बहुत सी बातें पता चलीं.

ऋषि कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोली नीतू

समय के साथ मैंने ऋषि से बात करना भी बंद कर दिया. क्योंकि मुझे एहसास हो गया था कि केवल वन नाइट स्टैंड होते थे, दूसरी महिलाओं के साथ रिश्ते नहीं. ऋषि कपूर मेरे बिना नहीं रह पाते थे. किसी भी स्थिति में, उन्होंने परिवार को ही चुना है. इसके बाद मैंने भी इस पर ध्यान नहीं दिया.

ये भी पढ़ें- ‘मुझे राहुल से 100 गुना ज्यादा दुख’ वर्ल्ड कप के बाद दामाद की ट्रोलिंग पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी

पुरुषों के स्वभाव पर नीतू कपूर ने कही ये बात

आगे नीतू कपूर ने कहा, अगर ऋषि कपूर का रिश्ता किसी महिला के साथ आगे बढ़ते तो उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया होता. पुरुषों के स्वभाव पर नीतू कपूर ने कहा, फ्लर्ट करना पुरुषों का स्वभाव है. तो उन्हें कुछ छूट देनी चाहिए. ऋषि कपूर भले ही आज दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी चर्चा हमेशा होती रहती है. इतना ही नहीं उनकी फिल्में भी फैंस हमेशा देखना पसंद करते हैं. 29 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया. 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital