Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

OTT Debut: करीना कपूर ही नहीं, ये एक्ट्रेस भी नए साल में ओटीटी पर शुरू करेंगी नई पारी…

Stars Debut On OTT 2023: करीना कपूर खान से लेकर काजोल तक ये टॉप की एक्ट्रेसेस साल 2023 में ओटीटी पर कदम रखने जा रही हैं.

OTT Debut

ओटीटी प्लेटफार्म पर कदम रखेंगी ये एक्ट्रेसेस (फोटो)

OTT Debut:  साल 2023 शुरु होने वाला है. और नए साल में कई एक्ट्रेसेस ओटीटी प्लेटफार्म (OTT Platform) पर अपनी पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गईं हैं. और इसी वजह से आने वाला साल ओटीटी दर्शकों (OTT Viewers) के लिए बहुत ही खास होने वाला है.

ओटीटी प्लेटफार्म पर कदम रखेंगी ये एक्ट्रेसेस

करीना कपूर खान 

करीना कपूर खान की इस साल आमिर खान के साथ आई ‘लाल सिंह चढ्ढा’ फ्लॉप रही, लेकिन साल 2023 में करीना कपूर अपने फैंस के लिए ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार हो गई हैं. एक्ट्रेस ‘डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ के जरिए ओटीटी पर कदम रखेंगी. करीना कपूर की ‘डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा.

काजोल (Kajol)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)

ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही अदाकाराओं की लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी शामिल हो गया है. दरअसल सोनाक्षी सिन्हा मशहूर डाएरेक्टर रीमा कागती की ‘दहाड़’ से ओटीटी पर कदम रखने जा रही हैं. सोनाक्षी की दहाड़ अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें-Kili Paul की बहन ने Besharam Rang पर किया ऐसा डांस, लोग बोले- आपने तो दीपिका से भी अच्छा किया…

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar)

‘रंगीला (Rangeela)’ में अपनी कातिलाना अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली उर्मिला मातोंडकर ‘तिवारी’ सीरीज से ओटीटी (OTT) पर एंट्री करने जा रही हैं. उर्मिला की सीरीज (Series) मां बेटी के रिश्ते पर बेस होगी.

सारा अली खान

सारा अली खान अमेजॉन प्राइम वीडियो  की वेब सीरीज ‘ऐ वतन मेरे वतन’ के जरिए ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं. इसी सीरीज को करण जौहर डारेक्ट कर रहे हैं.

अन्नया पांडे

अन्नया पांडे 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘काल मी बे’ के जरिए ओटीटी पर डेब्यू  करने जा रही है. सीरीज को डारेक्ट कॉलिन डी कुन्हा करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital