Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्लासी ब्लैक बैग के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Parineeti Chopra, इसकी कीमत उड़ा देगी आपके होश

Parineeti Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा इन दिनों राघव चढ्डा से सगाई को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर टॉट बैग लिए स्पॉट किया गया. जिसकी कीमत लाखों में है.

Parineeti Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से सगाई की. जल्द ही दोनों सात फेरे लेकर एक दूसरे के हो जाएंगे. हालांकि इससे पहले दोनों को साथ में मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान परिणीति लाल रंग का सूट पहने हाथों में महंगा बैग लिए नजर आईं. अगर आप सोच रहे हैं कि यह बैग नॉर्मल है तो ऐसा नहीं है. दरअसल इस बैग की कीमत लाखों में है.

परिणीति को लाखों का बैग ले जाते देखा गया

परिणीति अपने सिंपल और गॉर्जियस लुक के लिए जानी जाती हैं. वह अपने सिंपल लुक में स्टाइल स्टेटमेंट सेट करती हैं. हाल ही में जब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो लाल सूट में परिणीति ने कुछ ऐसा ही बयान दिया. इस दौरान परिणीति के हाथ में एक बैग नजर आया. अगर आप इस बैग की कीमत जानना चाहते हैं तो बता दें कि फेंडी के इस क्लासी ब्लैक बैग की कीमत 1.33 लाख रुपये थी. जिसमें परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

एयरपोर्ट लुक ने जीत लिया फैन्स का दिल

परिणीति चोपड़ा अपने एयरपोर्ट लुक में सिंपल और क्लासी स्टेटमेंट सेट कर रही हैं. इस बार भी उन्होंने रेड सूट के साथ डायमंड ईयररिंग्स और टोट बैग के साथ व्हाइट शूज पहने थे. इस लुक में परी बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनके साथ उनके होने वाले पति राघव चड्ढा भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- J-K सरकार ने G20 शिखर सम्मेलन के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हॉट एयर बैलून की सवारी शुरू की

परिणीति चोपड़ा वर्क फ्रंट

परिणीति आखिरी बार सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचा में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ नजर आई थीं. जल्द ही वह इम्तियाज अली की ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital