Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pathaan: फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों की थिएटर के बाहर दिखी भारी भीड़, तालियों और सीटियों से गूंजे सिनेमाघर

Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के खिलाफ देशभर में जारी अभियान के बावजूद सिनेमाघरों के बाहर फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ नजर आई.

Pathaan:

फिल्म ‘पठान' (फोटो)

Pathaan:  शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के खिलाफ देशभर में जारी अभियान के बावजूद बुधवार सुबह सिनेमाघरों के बाहर फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ नजर आई. वहीं ‘पठान’ बुधवार को भारत में 5000 स्क्रीन पर रिलीज की गई. फिल्म जगत से जुड़े लोग न सिर्फ शाहरुख के लिए बल्कि हिंदी सिनेमा पर छाए काले बादल हटाने के लिए भी फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं. दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और मुंबई सहित कई शहरों में सुबह 6 और 7 बजे फिल्म का पहला शो चलाया गया.

फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम आए नजर

फिल्म निर्माण कंपनी ‘यशराज फिल्म्स’ के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म गीत ‘बेशरम रंग’ को लेकर काफी विवादों में आ गई थी. पर्दे पर जॉन अब्राहम की एंट्री पर लोगों ने काफी तालियां बजाई लेकिन उनका उत्साह शाहरुख की एंट्री पर अधिक हो गया. शाहरुख के पहले संवाद ‘जिंदा है’ ने लोगों का दिल जीत लिया इसके साथ ही ‘अपनी कुर्सी की पेटी बांध लो, मौसम बिगड़ने वाला है’ पर भी लोगों ने काफी तालियां बजाई वहीं विवादों में रहे गीत ‘बेशरम रंग’ के साथ ही फिल्म में दीपिका बड़े पर्दे पर पहली बार नजर आईं.

ये भी पढ़ें-Pathaan: पठान ने KGF 2 को चटायी धूल, बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन की रिकॉर्ड कमाई

फिल्म के दोबारा शुरू होने पर सलमान खान की एंट्री ने लोगों का दिल जीता और सिनेमाघर तालियों और सीटियों के शोर से गूंज उठा. फिल्म के अंत में शाहरुख के संवाद ‘पार्टी पठान के घर रखोगे तो मेहमान नवाज़ी के लिए पठान तो आएगा और पटाखे भी लाएगा’ ने एक बार फिर लोगों में जोश भरा फिल्म देखने पहुंचे वसीम ने कहा, ‘मैं कभी सुबह सात बजे कोई फिल्म देखने नहीं आया, लेकिन इस बार मैं यह फिल्म देखना चाहता था. शाहरुख खान की फिल्म चार साल बाद आई है और मैं इसे देखने का मौका नहीं खोना चाहता था’ ‘एडवांस बुकिंग’ को लेकर भी फिल्म खबरों में रही. ‘पठान’ के मंगलवार तक 4.19 लाख टिकट बिक गए थे. विशेषज्ञों ने इसके पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने का अनुमान लगाया है.

बता दें कि जयपुर के प्रतिष्ठित राज मंदिर थिएटर में  फिल्म पठान को लेकर सिनेमाघर के बाहर दर्शकों को अपनी धुन में नाचते देखा गया – लोगों में फिल्म को लेकर खुशी का महौल नजर आ रहा  है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital