Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Pathaan: पहले मंडे ही ‘पठान’ की कमाई की रफ्तार हुई धीमी, नहीं तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड

Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म पठान ने महज 6 दिनों में 300 करोड़ का शानदार कलेक्शन पार किया है. किंग खान के लिए पठान उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. पूरे देश में सिर्फ पठान-पठान ही गूंज रहा है. मूवी लवर्स और किंग खान के फैंस के लिए ये फिल्म किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है.

Pathaan: 

पठान (फोटो)

Pathaan:   शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. ओपनिंग वीकेंड में छप्परफाड़ कलेक्शन करने के बाद पठान के पहले मंडे बिजनेस को लेकर शुरूआती रुझान आ गए हैं. पठान ने बहुत तेजी से 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने सोमवार को 25 करोड़ के करीब बिजनेस किया.

पठान ने कितने कमाए?

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने पठान का छठे दिन का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन शेयर किया है. उनका अनुमान है पठान ने छठे दिन 25 करोड़ कमाकर 300 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्शन कर लिया है. पठान ने पहले मंडे डबल डिजिट में कमाई की है. रविवार के मुकाबले पठान की कमाई में भारी गिरावट जरूर देखी गई है. लेकिन ये गिरावट लाजमी थी. फिल्म को रविवार की छुट्टी का फायदा मिला था. जिसकी वजह से थियेटर्स में फुल पैक्ड पठान के शोज चले थे. फिल्म ने रविवार को इंडिया में कुल 60.75 करोड़ का बिजनेस किया था. इस कमाई में पठान का हिंदी कलेक्शन 58.5 करोड़ था.

पठान की कमाई में गिरावट

पठान के कलेक्शन में गिरावट आने का पहले से अनुमान था. वर्किंग डेज में वैसे भी फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को ही मिलती है. फिर भी पठान बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है. फिल्म के लिए ये पहला हफ्ता काफी अहम होने वाला है. पठान ने महज 6 दिनों में 300 करोड़ का शानदार कलेक्शन पार किया है. किंग खान के लिए पठान उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. पूरे देश में सिर्फ पठान-पठान ही गूंज रहा है. मूवी लवर्स और किंग खान के फैंस के लिए ये फिल्म किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है. पठान ने बेजान पड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री में जान फूंकी है. पठान अपने हर दिन की कमाई के साथ इतिहास रच रही है. उम्मीद है सेकंड वीकेंड तक पठान की कमाई का ये नॉनस्टॉप सिलसिला यूं ही चलता रहे.

पठान ने 300 करोड़ कमा लिए, पर फिल्म छठे दिन के कलेक्शन में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई है. पहले सोमवार सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बाहुबली 2 हिंदी के नाम है. इसने 40.25 करोड़ का बिजनेस किया था. पठान इस लिस्ट में केजीएफ 2, संजू, दंगल से पीछे हैं.

ये भी पढ़ें-पहली बार Priyanka Chopra ने दिखाया बेटी मालती का चेहरा, स्टार किड के क्यूट रिएक्शन पर फिदा हुए लोग

बता दें कि पठान की कमाई में पहले मंडे गिरावट है तो क्या हुआ, फिल्म कई बड़े कीर्तिमान अभी तक रच चुकी है. 4 साल बाद किंग खान ने बॉक्स ऑफिस पर लौटकर धमाल मचा दिया है. सुनामी की तरह पठान कलेक्शन कर रही है. फिल्म देश ही नहीं विदेश में भी जबरदस्त कमाई कर रही है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पठान ने 600 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. कमाई के इन जादुई आंकड़ों को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि किंग खान रियल में बॉक्स ऑफिस किंग हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest