Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर पठान की बादशाहत कायम, KGF Chapter 2 को भी छोड़ा पीछे, कमाए इतने करोड़

Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म पठान ने तीसरे दिन की कमाई के साथ साउथ स्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर टू के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. वहीं फिल्म वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी करती दिख रही है.

Pathaan: 

शाहरुख खान की फिल्म ने तीसरे दिन भी तोड़ा रिकॉर्ड(फोटो)

Pathaan:  25 जनवरी को रिलीज होने वाली शाहरुख खान की फिल्म पठान एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. जहां चार साल बाद फैंस का शाहरुख को बड़ी स्क्रीन पर देखने का सपना पूरा हो गया है तो वहीं इसका असर फिल्म की कमाई पर भी पड़ता दिख रहा है. इसी बीच फिल्म रिलीज के 3 दिन बाद की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है, जिसके चलते फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है. वहीं लग रहा है कि फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ पार करने वाला है.

दरअसल वीक डे पर रिलीज होने के बावजूद शाहरुख खान स्टार ‘पठान’ ने दुनिया भर में बड़े पैमाने पर तूफान लेकर आई है. शाहरुख की फिल्म ने भारत और विदेशों में किसी भी हिंदी फिल्म के लिए परमिट डे और वीकेंड के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दरअसल, 2 दिनों में भारत और दुनिया में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई करने वाली पठान ने तीसरे दिन भी अपना जलवा कायम रखा है. फिल्म ने 160 करोड़ नेट घरेलू और दुनिया भर में 275 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

पहले दिन 57 करोड़, दूसरे दिन 70.50 करोड़ तो वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 36 करोड़ की कमाई की है, जिसे मिलाकर कुल 163.50 करोड़ नेट की पूरे भारत में पठान कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 280 से 290 करोड़ तक का आंकड़ा सामने आया है. लेकिन अब देखना होगा की वीक डे के बाद वीकेंड पर फिल्म कितना कमाल दिखा पाती है. हालांकि लोगों का मानना है कि फिल्म वीकेंड पर 400 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी.

ये भी पढ़ें-Kangana Ranaut ने Pathaan की तारीफ की तो हो गईं ट्रोल, फैंस बोले- इतना जल्दी यू-टर्न?

बता दें, साउथ स्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर टू ने 3 दिन 143.64 करोड़ की कमाई की थी, जिसे शाहरुख की फिल्म पठान ने पीछे छोड़ दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital