Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राखी सावंत ने बांधे शर्लिन की तारीफों के पुल, बोलीं- ‘उसने मुझे बहुत मोटिवेट किया है’

Rakhi Sawant On Sherlyn Chopra: राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा जिनके बीच कुछ समय पहले कैट फाइट देखी गई थी, लगता है अब उनके बीच सुलह हो गई है. राखी, शर्लिन की तारीफ करती नजर आईं.

Rakhi Sawant On Sherlyn Chopra:

राखी सावंत ने की शर्लिन चोपड़ा की तारीफ (फोटो)

Rakhi Sawant On Sherlyn Chopra:  ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के कई सीजन में नजर आ चुकीं ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत (Rakhi Sawant) का विवादों से गहरा नाता है. इन दिनों राखी पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) पर गंभीर आरोप लगाने को लेकर सुर्खियों में हैं. एक तरफ पति के साथ उनकी खिट-पिट है, तो वहीं दूसरी ओर शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) जिनके साथ उनकी गंदी लड़ाई हुई थी, राखी उनके गुणगान गाती हुई नजर आईं.

राखी सावंत ने की शर्लिन की तारीफ

हाल ही में, राखी सावंत खूब सारे ड्रामे के बीच खुश दिखीं. पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने शर्लिन चोपड़ा के बारे में बात की और उनकी तारीफों के पुल बांधे. राखी ने कहा, “थैंक्स टू शर्लिन चोपड़ा. कल मैं और राजश्री उससे (शर्लिन) मिले थे. मुझे काफी मोटिवेट किया है शर्लिन ने. उसे भी मेरे बारे में सुनकर बहुत बुरा लगा है. ऐसी हालत में भी शर्लिन ने मुझे बहुत हिम्मत दी, साथ दिया और सपोर्ट किया.” इसके अलावा राखी ने ये भी कहा कि अब वह खुद से प्यार करेंगी. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं हमेशा कहती थी, आई लव आदिल. नो-नो, आई लव माय सेल्फ. मुझे जीना है. मुझे अच्छा काम करना है.”

ये भी पढ़ें-Bigg Boss 16 Winner: एमसी स्टैन और प्रियंका चाहर नहीं तो कौन होगा ‘बिग बॉस सीजन 16’ का विनर?

राखी सावंत-शर्लिन चोपड़ा विवाद

बात करें राखी के पति आदिल की तो हाल ही में ‘ड्रामा क्वीन’ ने पति पर पहली शादी छुपाने, मारपीट और चीटिंग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कोर्ट में जाकर जज से गुहार लगाई है कि आदिल को बेल न मिले. फिलहाल, वह सोमवार तक जेल में ही रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest