Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

नए ऑफिस की तलाश कर रही हैं Sara Ali Khan, वीडियो हुआ वायरल, मां अमृता का हाल देख लोगों ने दिया ऐसा रिक्शन

एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ अपने नए ऑफिस की तलाश में निकली थीं. मां-बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सारा अली खान की मां अमृता को देखकर लोग शॉक्ड हो गए हैं.

एक्ट्रेस सारा अली खान आए दिन चर्चा में रहती हैं अपने रिपोर्टिंग अंदाज से एक्ट्रेस लोगों का दिल जीत लेती हैं. एक्ट्रेस का अंदाज भी बाकी बॉलीवुड एक्ट्रेस से बिल्कुल अलग है. लोगों को उनका ह्यूमर भी काफी पसंद आता है. एक्ट्रेस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. सारा अली खान को हाल ही में अपनी मां अमृता सिंह के साथ शुक्रवार, 14 जुलाई को मुंबई के बांद्रा में ऑफिस के लिए जगह तलाशते हुए देखा गया था. हाल ही में पापराज़ी द्वारा शूट किए गए एक वीडियो में सारा को एक स्थान से बाहर आते देखा गया था. जहां वह अपनी मां अमृता के साथ मौजूद थी.

सारा एक नए ऑफिस की तलाश में हैं

सामने आए वीडियो में सारा अली खान और अमृता सिंह एक नवनिर्मित बिल्डिंग से बाहर निकलती नजर आ रही हैं. जहां सारा अपने जिम आउटफिट में शॉर्ट्स और टॉप पहने नजर आ रही हैं, वहीं उनकी मां अमृता ने पैंट के साथ ढीली टी-शर्ट कैरी की हुई है. दोनों अपने नए ऑफिस की तलाश में निकले हैं. दोनों एक नया कार्यस्थल चाहते हैं, जिसके लिए वे कई अलग-अलग जगह देख रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अमृत ​​सिंह को देखकर लोग चौंक गये

इस वर्क प्लेस हंट के दौरान सारा अली खान अली खान की मां ने सबका ध्यान खींचा. इसकी वजह उनके सफेद बाल थे. उनके इस अवतार को देखकर कई फैंस ने कहा कि अगर करीना कपूर और सैफ अली खान भी अपने बालों को डाई नहीं करते तो वे ऐसे दिखते. वहीं कई लोगों का कहना है कि अमृता खुद को मेंटेन नहीं कर पा रही हैं. वहीं कई लोग सदमे में आ गए.

ये भी पढ़ें- भारी बारिश का असर रेलवे पर भी, नौ दिन में 700 से ज्यादा एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें हुई रद्द

सारा ने स्ट्रीट शॉपिंग की

बता दें, कुछ दिनों पहले सारा अली खान को अपनी एक दोस्त के साथ बीच पर घूमते हुए देखा गया था. उसी दिन का एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह अपनी दोस्त के साथ बांद्रा की मार्केट में शॉपिंग कर रही हैं. दरअसल, सारा अली खान को स्ट्रीट शॉपिंग का बड़ा झटका लगा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026