Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Hemant Khare: ‘स्कैम 1992’ फेम हेमंत खरे को नहीं मिल रहा काम, ट्विटर पर हाथ जोड़कर फिल्ममेकर्स से की ये गुजारिश

प्रतीक गांधी स्टारर वेब सीरीज ‘1992 स्कैम’ में हेमंत खरे ने भाई का रोल निभाया था. सभी ने उनके अभिनय की तारीफ की थी. लगा था कि यहां से उनका करियर काफी ऊंचाइयों को छूएगा.

प्रतीक गांधी के साथ हेमंत खरे

Hemant Khare: हंसल मेहता ने अक्टूबर 2020 में स्कैम 1992 नाम की एक वेब सीरीज लेकर आए थे. स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता की कहानी पर बनी इस सीरीज में प्रतीक गांधी, श्रेया धनवंतरी, सतीश कौशिक जैसे मशहूर सितारे ने रोल प्ले किया था. इसमें हेमंत खरे भी थे जिन्होंने बड़े भाई की भूमिका निभाई थी. हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए काम मांगा है. हेमंत ने दो ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने अपने मन की बात लिखी है. उन्होंने इंडस्ट्री के फिल्म निर्माताओं से उन्हें काम देने की अपील की है.

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सोशल मीडिया पर कई अभिनेताओं ने काम मांगा है. इन्हीं में से एक हैं हेमंत खरे. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- मैं लेखकों, डायरेक्टर्स, कास्टिंग डायरेक्टर्स और क्रिएटर्स से रिक्वेस्ट करता हूं कि मुझे मेरी कहानी, मूवी, सीरीज या शॉर्ट फिल्म में काम करने का मौका दें. मैं एक अभिनेता होने के नाते उत्साह से भरा हुआ हूं. काम में भी पूरी ताकत दिखाऊंगा.

हेमंत खरे को लेखक का जवाब मिला

इस ट्वीट के बाद उन्हें कमेंट आने लगे. अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और निर्देशक अमिल कियान खान ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ‘भोला’ और ‘रनवे 34’ जैसी फिल्मों में योगदान दिया है. उन्होंने हेमंत खरे की पोस्ट पर लिखा- नोट किया. यानी भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए वह उन्हें ध्यान में रखेगा. इतना ही नहीं उन्होंने सह-लेखकों संदीप केवलानी और अंकुश सिंह को भी टैग किया है. उन्होंने अमिल के साथ ‘भोला’ की पटकथा और संवाद लिखे हैं.

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant Video: राखी सावंत ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास, हेटर्स को दिया करारा जवाब

दूसरा ट्वीट हेमंत खरे ने किया

13 अप्रैल के ट्वीट के बाद हेमंत खरे ने 14 अप्रैल को एक और ट्वीट किया. इसमें उन्होंने काम मांगने वाले अपने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- ‘ऐसा करने में बहुत सोच-विचार और ताकत लगी लेकिन जैसा कि मेरे सभी सीनियर्स और गुरुओं ने कहा है कि ‘काम मांगना कितनी शर्म की बात है!’ इसलिए मैंने जो महसूस किया उसे व्यक्त किया. आपके समर्थन, सुझाव और रीट्वीट के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.’ अब एक्टर को काम मिलता है या नहीं ये तो आने वाले समय में पता चलेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital