Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ ने लोगों को निराश किया,बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया बस इतना बिजनेस

Selfiee Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सेल्फी’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है. ओपनिंग डे का कलेक्शन तो सुस्त रहा ही, जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की.

अक्षय कुमार की 'सेल्फी' से हुई पूरी तरह उम्मीद खत्म

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ बीते शुक्रवार को रिलीज हुई. इसकी ओपनिंग काफी धीमी थी.  ये फिल्म अक्षय कुमार के लिए तो जरूरी थी ही साथ ही इमरान हाशमी के करियर के हिट होने के लिए भी जरूरी थी. मेकर्स ने ‘सेल्फी’ के लिए 150 करोड़ खर्च किए हैं लेकिन इसके पहले दिन के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म बुरी तरह डूबने वाली है.

सेल्फी का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सेल्फी ने पहले दिन भारत में 2.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ओपनिंग डे का कलेक्शन काफी फीका रहा था, लेकिन हमेशा की तरह फिल्मों के कलेक्शन के बढ़ने की उम्मीद वीकेंड्स पर की जाती है. हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म का वीकेंड्स पर भी बुरा हाल देखने को मिला. शनिवार को यानी दूसरे दिन भी इस फिल्म ने ज्यादा कलेक्शन नहीं कर पाई. अनुमान के मुताबिक, सेल्फी ने दूसरे दिन 3.50 करोड़ रुपये की ही कमाई की है.

सेल्फी उम्मीद से आधी कमाई करने में कामयाब रही

उम्मीद की जा रही थी कि राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सेल्फी’ पहले दिन 4-5 करोड़ की कमाई कर सकती है. लेकिन ये सारे कयास फेल साबित हुए.  सेल्फी उम्मीद से आधी कमाई करने में कामयाब रही. अब देखना होगा कि शनिवार यानी दूसरे दिन यह कितना कलैक्शन करती है. उम्मीद है कि यह 3-4 करोड़ रुपये की कमाई कर सकेगी. बता दें कि सेल्फी मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का हिंदी रीमेक है.

ये भी पढ़ें- महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, भस्म आरती में हुए शामिल, ट्रेडिशनल ड्रेस में आए नजर

ड न्यूज ने 318 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया

राज मेहता और अक्षय कुमार इससे पहले साथ काम कर चुके हैं. दोनों ने इससे पहले 2019 की फिल्म गुड न्यूज के लिए साथ काम किया था. फिर दोनों की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई. महज 70 करोड़ रुपए में बनी गुड न्यूज ने 318 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया.

अक्षय कुमार ने कोविड काल से अब तक कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुईं. कई मेगा बजट फिल्में भी थीं. साल 2021 में सूर्यवंशी के बाद अक्षय कुमार भी सेमी हिट के लिए तरस रहे हैं. उन्होंने बच्चन पांडे, बेल बॉटम, रक्षाबंधन, सम्राट पृथ्वीराज, रामसेतु समेत कई फिल्में बड़े पैमाने पर कीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो पाईं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital