Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘पठान’ की रिकॉर्ड तोड़ सफलता का अभी भी आनंद ले रहा हूं : शाहरुख खान

Pathaan: शानदार एक्शन वाली फिल्म ”पठान” में शाहरुख ने एक जासूस की भूमिका निभाई है. अभिनेता ने कहा कि फिल्म को मिल रहे दर्शकों के प्यार से पूरी टीम बेहद उत्साहित है और सभी इसका आनंद ले रहे हैं.

Pathaan:

'पठान'(फोटो)

Pathaan: अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि बॉक्स ऑफिस पर ”पठान” को मिल रही जबरदस्त सफलता का दौर अभी जारी है और वह इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं.

शाहरुख ने टि्वटर पर “आस्क एसआरके” सत्र के दौरान अपने प्रशंसकों से बातचीत में यह बात कही. शानदार एक्शन वाली फिल्म ”पठान” में शाहरुख  ने एक जासूस की भूमिका निभाई है. अभिनेता ने कहा कि फिल्म को मिल रहे दर्शकों के प्यार से पूरी टीम बेहद उत्साहित है और सभी इसका आनंद ले रहे हैं.
”पठान” की सफलता को लेकर एक प्रशंसक की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में शाहरुख ने कहा, ‘‘फिल्म की कामयाबी और उसे मिल रहे प्यार को अभी भी महसूस कर रहा हूं भाई

शाहरुख ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर की वापसी

”पठान” के जरिये शाहरुख ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. इसमें शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने अहम भूमिका निभाई है. अभिनेता ने कहा कि फिल्म की पहली स्क्रीनिंग के बाद से ही उन्हें ”पठान” बहुत पसंद आई थी, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया उनकी उम्मीदों से काफी बेहतर रही.

शाहरुख ने कहा, ‘‘मुझे फिल्म बहुत पसंद आई, लेकिन यह नहीं पता था कि इसे लोगों का इतना प्यार मिलेगा.’’उन्होंने ”पठान” की कामयाबी का श्रेय निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को भी दिया. ”पठान” की सफलता को लेकर पत्नी गौरी खान की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा, ‘‘वह बहुत खुश हैं. पूरा परिवार मेरे लिए बहुत खुश है.’’”पठान” वैश्विक स्तर पर अब तक करीब 700 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

ये भी पढ़ें-शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर को फिर मिला प्यार, मार्च में होगी शादी

पठान ने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ कमाई की बता दें कि ‘पठान’ में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने अहम किरदार निभाए हैं. फिल्म में सलमान खान का एक स्पेशल कैमियो भी है, जो एक्शन फिल्म का एक अट्रैक्शन बन गया है. आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स द्वारा बैक्ड सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अपने पहले दिन दुनिया भर में 106 करोड़ रुपये की कमाई की. पठान के हिंदी वर्जन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने दूसरे दिन लगभग 70 करोड़ रुपये कमाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital