Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Tejas Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन कंगना रनौत की ‘तेजस’ का निकला दम, बस इतनी हुई कमाई

Tejas Box Office Collection Day 3 कंगना रनोट की फिल्म तेजस ने बॉक्स ऑफिस पर 27 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल के साथ टक्कर ली.

कंगना-स्टारर तेजस, जिसमें एक वायु सेना पायलट की जीवन कहानी का उल्लेख है, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हो रही है. तेजस ने रिलीज वाले दिन सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली जिसके बाद मूवी ने लगभग 1.3 करोड़ तक का ही बिजनेस किया. वहीं तीसरे दिन भी कंगना की फिल्म ने दम तोड़ दिया रविवार को फिल्म की रफ्तार धीमी रही. इस फिल्म ने संडे को सिंगल डे पर टोटल 1.3 करोड़ की ही कमाई कर पाई.

फिल्म का कुल कलेक्शन  3.85करोड़

‘तेजस’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से काफी कम कमाई की. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं. ‘सलकनिक’ के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. तीसरे दिन टोटल 1.3 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन  3.85करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: Mannara Chopra की प्रिंयका-परिणीति संग तस्वीरें आई सामने, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

पांच सालों में कंगना की सभी फिल्में फ्लॉप

पिछले पांच सालों में कंगना की सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं. ‘चंद्रमुखी 2’, धाकड़ (2022), थलाइवी (2021), पंगा (2020) जजमेंटल है क्या (2019) मणिकर्णिका (2019) कंगना की पांच फिल्मों ने एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. ऐसे में कंगना को अपने फ्लॉप होते करियर को बचाने के लिए एक हिट फिल्म की जरूरत है. उम्मीद थी कि फिल्म तेजस कंगना के करियर को नई उड़ान देगी. हालांकि फिल्म की कमाई को देखते हुए ये उम्मीद अब धूमिल होती नजर आ रही है.

इमरजेंसी’ भी जल्द ही होगी रिलीज

फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी जल्द ही स्क्रीन पर आने वाली है, जिसमें कंगना हीरोइन हैं. कंगना निर्देशक भी हैं. सिनेमैटोग्राफी टेटसुओ नागाटा द्वारा कंगना स्टारर इस फिल्म की पटकथा रितेश शाह लिख रहे हैं. फिल्म ‘तेजस’ का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया है. यह फिल्म एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के जीवन पर आधारित है जिसमें कंगना एक फाइटर पायलट की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के मिशन पर आधारित है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital