Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Parineeti-Raghav Wedding: शादी के बाद सामने आईं कपल की पहली तस्वीर, पिंक साड़ी में सिंदूर फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Photo बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं.

अखिरकार लंबे इंतजार के बाद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा सात जन्मों के बंधन में बंध गए है. शादी के बाद दोनों की तस्वीर सामने आई है. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में हुई. वहीं दोने कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से शाम चार बजे सात फेरे लिए और जन्मों के लिए एक दूजे का हाथ थामा. राघव नाव पर सवार होकर ‘ताज लेक पैलेस’ से ‘द लीला पैलेस’ अपनी दुल्हनियां लेने पहुंचे. 3.30 दोने कपल ने इक दूसरे को वरमाला पहनाई. शादी के बाद शाम को विदाई समारोह का आयोजन हुआ.

ग्रेंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई

शादी के बाद इस जोड़े ने एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया. शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने ग्रेंड रिसेप्शन रखा था. इस रिसेप्शन पार्टी से नए जोड़े की फोटो सामने आ गई है. तस्वीर में परिणीति पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.  इस दौरान राघव भी ब्लैक टक्सीडो में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं.

परिणीति का रिसेप्शन लुक

परिणीति ने अपने रिसेप्शन लुक को ट्रांसपेरेंट साड़ी के साथ केपस्टाइल ब्लाउज से स्टाइल किया. हरे मोतियों की हैवी ज्वैलरी के साथ ईयररिंग्स और पिंक चूड़ियां उनके ओवरऑल लुक को ग्रेसफुल बना रही हैं. मिनिमल मेकअप और खुले बालों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. परिणीति के सिन्दूर ने उनके चेहरे पर चमक ला दी. अपनी रिसेप्शन पार्टी में नई नवेली दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही है.

ये भी पढ़ें- आधी रात को टी-सीरीज ऑफिस में पहुंचे Shah Rukh Khan, गणपति उत्सव में हुए शामिल

वेडिंग की थीम पर्ल व्हाइट रखी गई

इस ग्रेंड वेडिंग की थीम पर्ल व्हाइट रखी गई थी, जिसके चलते ज्यादातर मेहमान क्रीम कलर के कपड़ों में नजर आए. साथ ही लीला पैलेस को भी इसी रंग के फूलों से सजाया गया था. जो देखने में काफी खुबसुरत लग रहा था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital