Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है ‘तू झूठी मैं मक्कार’, दूसरे दिन की कमाई भी शानदार

TJMM Box Office Collection Day 2: लव रंजन के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 8 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हुई थी.

TJMM Box Office Collection Day 2: ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फ्रेश जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. लव रंजन के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 8 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म की ओपनिंग शानदार रही और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया. इसके साथ ही फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कलेक्शन किया है. वहीं, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं. आइए जानते हैं फिल्म ने गुरुवार को कितना बिजनेस किया है.

‘तू झूठी मैं मक्कार’ रिलीज के दूसरे दिन इसने कितनी कमाई की?

रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले दिन यानी बुधवार को भारत में 15.73 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, ‘तू झूठा मैं मक्कार’ की दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.  पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर की फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी गुरुवार को 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 24.73 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें- Satish Kaushik Death: फिल्म जगत ने सतीश कौशिक के निधन पर जताया शोक, अनुपम खेर से लेकर अभिषेक बच्चन ने दी श्रद्धाजंलि

वीकेंड पर अच्छी कमाई की उम्मीद

जहां कार्तिक आर्यन की शहजादा और अक्षय कुमार-इमरान हाशमी की सेल्फी को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया, वहीं रणबीर कपूर की ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. अब सबकी निगाहें वीकेंड पर टिकी हैं. मेकर्स को उम्मीद है कि ‘तू झूठा मैं मक्कार’ की कमाई शनिवार और रविवार की छुट्टियों में और बढ़ जाएगी.

स्टार कास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा बोनी कपूर ने भी फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की है. वहीं टीजेएमएम में डिंपल कपाड़िया ने भी अहम भूमिका निभाई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital