Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सलमान खान की घड़ी की कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप, लोग कर रहे चर्चा

Salman Khan Watch: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. इसी बीच सलमान खान से ज्यादा चर्चे उनकी घड़ी के हो रहे हैं. सुपरस्टार की वॉच की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.

Salman Khan Watch:

सलमान खान की महंगी वॉच (फोटो)

Salman Khan Watch:  सुपरस्टार सलमान खान हमेशा चर्चा में बने रहते है. कभी अपने शो को लेकर तो कभी फिल्मों को लेकर. भाईजान के फैंस हमेशा पर्दे पर देखना पसंद करते हैं. सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री के साथ इंतजार रहता है. फिल्मों के साथ-साथ एक्टर के चाहनेवालों को उनके रियलिटी शो बिग बॉस का भी हर साल इंतजार रहता है. हालांकि अब बिग बॉस 16 खत्म हो चुका है. लेकिन उसके चर्चे खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं.

इस बीच सलमान की घड़ी के खूब चर्चे हो रहे हैं. बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई थी. इस दौरान उन्होंने एक घड़ी पहनी हुई थी. जिसपर तब तो किसी ने ध्यान नहीं दिया. लेकिन अब उस घड़ी के और उसकी कीमत के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं. बता दें, इंडियन वॉच कॉनेसर नाम के इंस्टाग्राम पेज ने सलमान खान की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में सलमान खान की घड़ी पर फोकस किया गया है.

ये भी पढ़ें-Kartik Aaryan का कटा चालान, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कहा- ‘शहजादा’ भी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां नहीं उड़ा सकते

दरअसल इस तस्वीर को दो विंदो में पोस्ट किया गया है. एक तरफ सलमान अपनी घड़ी पहने हुए खड़े नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ सिर्फ एक घड़ी नजर आ रही है. ये वही घड़ी है जो सलमान ने पहनी हुई है. इंडियन वॉच कॉनेसर के अनुसार सलमान की ये घड़ी रोलेक्स (Rolex) कंपनी की है और इसका मॉडल YACHT है. इस पोस्ट में घड़ी को लेकर काफी जानकारी दी गई है.

इस पोस्ट के मुताबिक सलमान की इस घड़ी में 18 कैरेट गोल्ड का केस लगाया गया है. इंडियन वॉच कॉनेसर के अनुसार इस वॉच की रिटेल वैल्यू 28 लाख 90 हजार है. वहीं इसकी मार्केट वैल्यू करीब 35 लाख रुपये बताई गई है. इस कीमत को सुनने के बाद एक बात तो साफ है कि ये घड़ी किसी आम आदमी के बसकी बात तो नहीं है. इतनी कीमत में तो एक फ्लैट या छोटा घर भी खरीदा जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital