Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अडानी फाउंडेशन के तत्वाधान में मनाया गया नवजात शिशु देखभाल सप्ताह

Fortune Suposhan Project: सुपोषण अधिकारी ममता यादव द्वारा धात्री माताओं को नवजात की देखभाल के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया.

Adani Foundation: अडानी फाउंडेशन द्वारा संचालित फॉर्च्यून सुपोषण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत शहरी मालिन बस्तियों में नक्की घाट, कोनिया, नेवादा, बड़ी गैबी, सरायसुरजन, लल्लापुरा आदि में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मनाया गया. जिसमे सुपोषण संगिनी द्वारा पूरे सप्ताह भर में समुदाय में नवजात शिशु को देखभाल के महत्व को समझाने हेतु रैली निकाली गई. इसके साथ ही एक समूह बैठक, पारिवारिक परामर्श के द्वारा धात्री माताओं, गर्भवती महिलाओ और उनके परिवार के सदस्यों को जागरूक करने का कार्यक्रम किया गया. जिसके अंतर्गत कंगारू मदर,बच्चे को ठंड से बचाने के तरीकों, स्तनपान और उनके टीकाकरण के बारे में जानकारी प्रदान की गई.

सप्ताह के समापन दिवस पर आज नक्कीघाट और कोनिया सट्टी मालिन बस्तियों में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया.

नवजात की देखभाल के महत्व के बारे में समझाया

सुपोषण अधिकारी ममता यादव द्वारा धात्री माताओं को नवजात की देखभाल के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया. इस अवसर पर सुपोषण सहायक अधिकारी सुजाता यादव और जुगल केशरी के साथ ही आगनवाड़ी कार्यकर्ति सरोजा देवी, आरती देवी, और मीना देवी और सुपोषण संगिनी रेनू कुमारी, सोनालिका सिंह, रीता वर्मा, सोनी मौर्या, प्रीति मौर्या, बिंदु पटेल,आदि उपस्थित थी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital