Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शादी के 3 घंटे बाद ही प्रेमी की बाइक पर बैठकर भागी दुल्हन, दूल्हे ने किया कार से पीछा और फिर…

firozabad news: पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं आई है. शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Bareilly

सांकेतिक तस्वीर.

firozabad news: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक शादी में दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए, हमेशा साथ रहने की कसमें खाईं और विवाह को सभी रीति रिवाज और रस्मों के साथ संपन्न किया, लेकिन उसके मात्र तीन घंटे के भीतर ही वह विदाई के समय अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. माहौल ऐसा था कि सभी महमानों और रिश्तेदारों के समाने दुल्हन ने दूल्हे की कार रूकवायी और सभी के सामने बाइक पर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.

यह सब कुछ फिल्मी अंदाज में हुआ था क्योंकि इसके बाद दूल्हे ने भी हिम्मत नहीं हारी और उसने कार से प्रेमी और दुल्हन की बाइक का पीछा किया. भारी भिड़भाड़ के चलते प्रेमी ज्यादा दूर तक नहीं भाग पाया और दूल्हे ने दुल्हन को बाइक से उतरवा लिया, लेकिन मौका देखकर प्रेमी बाइक लेकर फरार हो गया.

फिल्मी स्टाइल में हुआ पूरा सीन

मामला फिरोजाबाद जिले के उत्तर थाना क्षेत्र का है. यहां मोहल्ला निवासी युवती की बरात आगरा के बमरौली क्षेत्र से आई थी. विवाह की सभी रस्में संपन्न होने के बाद सुबह करीब छह बजे दुल्हन की विदाई हुई. दूल्हा और दुल्हन परिजनों संग कार से घर जा रहे थे. जब दूल्हा और दुल्हन की कार नगला भाऊ के पास पहुंची तो तभी दुल्हन उल्टी का बहाना बनाकर दूल्हे से कार रुकवाने को कहा तो कार रोक दी गई.

यह भी पढ़ें-   “मेरा बेटा नेट क्वालिफाइड है, वह बिहार का CM बनने के योग्य”, जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर कसा तंज, महागठबंधन में पड़ सकती है दरार!

जिसके बाद जैसे ही कार रूकी दुल्हन उतरी और पीछे से फिल्मी अंदाज में उसके प्रेमी ने इंट्री ली और दुल्हन उसकी बाइक पर बैठकर उड़ गई. दुल्हन को बाइक से फरार हाेते हुए देख दूल्हे और परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए. इसके बाद दूल्हे ने तुंरत कार से दुल्हन का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया. मौका देखकर दुल्हन का प्रेमी अपनी प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया.

शिकायत दर्ज होने पर होगी कार्रवाई

मामला सामने आने पर पुलिस को जानकारी दी गई. जिसके बाद थाने में दूल्हा-दुल्हन को बुलाया. जानकारी मिलने पर लड़की के परिजन पर थाने पहुंचे. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं आई है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest