Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Assembly Election 2023: मिजोरम चुनाव के लिए BJP की खास तैयारी, किरेन रिजिजू को दी ये नई जिम्मेदारी

Kiren Rijiju: बीजेपी ने सिर्फ किरन रीजीजू को ही नहीं, बल्कि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी और नगालैंड के उप मुख्यमंत्री यांथुंगो पाटन को मिजोरम चुनाव के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी है. 

kiren Rijiju

किरण रिजिजू (फोटो फाइल)

Mizoram Election 2023: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा की चुनाव की तैयारियों में बीजेपी जोर-शोर से जुटी हुई है. इसके चलते ही पार्टी अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार रही है और उन्हें नई-नई जिम्मेदारियां सौंप रही है. बीजेपी ने अब नॉर्थ ईस्थ के राज्य मिजोरम को लेकर खास रणनीति बनाई है. बीजेपी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए मिजोरम के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया हैं.

बीजेपी ने सिर्फ किरन रीजीजू को ही नहीं, बल्कि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी और नगालैंड के उप मुख्यमंत्री यांथुंगो पाटन को मिजोरम चुनाव के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे हैं अनिल एंटनी

मिजोरम चुनाव के मद्देनजर ने पार्टी अनिल एंटनी और नगालैंड के उप मुख्यमंत्री यांथुंगो पाटन प्रदेश में पार्टी के सह-प्रभारियों के रूप में काम करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से बताया गया कि जतिंदर पाल मल्होत्रा को पार्टी की चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है. बता दें कि अनिल एंटनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे हैं. उन्होंने कुछ समय पहले पार्टी से नाराजगी के बाद इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे.

गौरतलब है कि पार्टी ने कुछ महीने पहले किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन लिया था. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को लेकर कई सवाल उठाए थे जिसके बाद बीजेपी ने उनके कानून मंत्रालय छीन लिया था. अब वह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री हैं.

यह भी पढ़ें- MP: CM शिवराज बोले- “मर भी जाऊंगा तो राख के ढेर से फीनिक्स पक्षी की तरह फिर से पैदा हो जाऊंगा, जनता की सेवा के लिए”

पिछली बार मिजो नेशनल फ्रंट ने जीता था चुनाव

चुनाव आयोग ने इस बार मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान कराने का फैसला लिया है और मतगणना तीन दिसंबर को होगी. प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने सत्ता की कुर्सी हासिल की थी. पार्टी ने 26 सीटें जीती थीं. वहीं जोराम पीपुल्स मूवमेंट को आठ और कांग्रेस के खाते में पांच सीटें गई थी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital