चूहों को बिना मारे भगाने के 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय
नीलम आजद
Parliament Security Breach case: पिछले दिनों शीतकालीन सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही के समय लोकसभा में घुसने के मामले में आरोपी नीलम आजाद ने दिल्ली हाईकोर्ट का रूख किया है. नीलम की ओर से बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई. उसने कोर्ट में ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए तत्काल रिहाई देने की मांग की.
आरोपी नीलम ने कहा— “हमें ट्रायल कोर्ट ने 21 दिसंबर को रिमांड पर भेज दिया. मुझे अपनी पसंद का वकील चुनने तक की इजाजत नहीं मिली, जो कोर्ट में मेरा पक्ष रख सके. मीलॉर्ड…मेरी तत्काल रिहाई हो.”
वहीं, मीडियाकर्मियों से मिली नीलम की मां ने बेटी के प्रदर्शन का समर्थन किया है. उसकी मां हरियाणा के जींद की रहने वाली है. मां ने कहा कि ‘मेरी बेटी ने कुछ गलत नहीं किया. मुझे उसका कोई अफसोस नहीं है.’ मां का नाम सरस्वती है.
संसद सुरक्षा चूक मामलें में एक और आरोपी ललित 5 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि सभी 6 आरोपियों का साइकोलॉजिकल टेस्ट होगा. जिसमें उनका बर्ताव, रूटीन और आदतें परखी जाएंगी. ये टेस्ट CBI की फोरेंसिक लैब और दिल्ली के रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में किया जा सकता है.
यह भी पढ़िए: ‘इंशाअल्लाह.. बहुत जल्द दूसरा पुलवामा भी होगा’, देवबंद से मोहम्मद ताल्हा ने दी धमकी, दारुल उलूम से ATS ने उठाया
संसद में सुरक्षा चूक मामले में चार आरोपियों सागर, नीलम, मनोरंजन और अमोल को गुरुवार 21 दिसंबर को 15 दिन की हिरासत में भेजा गया था. उनमें से एक आरोपी को 21 दिसंबर को ही जांच के लिए एक लैब ले जाया गया था. अब एक-एक करके बाकी आरोपियों को भी टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा.
Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…
Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…
Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…
ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…
Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…