Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bharat Express: ‘भारत एक्सप्रेस’ के चेयरमैन उपेंद्र राय ने लॉन्चिंग सेरेमनी के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का स्वागत किया

Gajendra Singh Sikhawat

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

Bharat Express Launch: एक मेगा इवेंट के साथ ही भारत एक्सप्रेस का आगाज हो गया है. दिल्ली के होटल अंदाज में न्यूज चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. लॉन्चिंग सेरेमनी में देश के जाने-माने पत्रकार उदय शंकर मुख्य अतिथि थे. चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे.

गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूरे भारत एक्सप्रेस परिवार को चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर शुभकांमनाएं दी. इस मौके पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को बुके, शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर स्वागत किया.

लॉन्चिंग कार्यक्रम में राजनीति से लेकर कला और संस्कृति के क्षेत्र के जाने-माने चेहरों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी. चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय, लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, बीजेपी के वरिष्छ नेता शहनवाज हुसैन, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त समेत दर्जनों मंत्री और नेता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें-   Bharat Express: ‘भारत एक्सप्रेस’ के चेयरमैन उपेंद्र राय ने लॉन्चिंग सेरेमनी के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान का स्वागत किया

‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘न्यूज चैनल’ के जरिए देखने को मिलेगी. भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय की कोशिश है कि दर्शकों को ‘व्यूज कम और न्यूज ज्यादा’ दिखाई जाए. न्यूज चैनल भारत एक्सप्रेस  सत्य, साहस और समर्पण के संकल्प के साथ  देश, दुनिया से लेकर खेल और मनोरंजन जगत की खबरें आप तक पहुंचाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital