Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Varanasi: PM मोदी की सुरक्षा में चूक- काशी में काफिले के आगे कूदा युवक, सुरक्षाकर्मियों ने 10 फीट दूर पकड़ा

Pm Modi In Varanasi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई. एक युवा उनके काफिले के आगे कूद गया. एसपीजी ने उसे पकड़ा. पता चला है कि वो बीजेपी का कार्यकर्ता है.

PM Modi Security Lapse

प्रधानमंत्री के काफिले के सामने कूदने वाले युवक को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi Varanasi Visit: आज वाराणसी से लौटते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई. एक युवा दौड़ते हुए रास्ते में उनके काफिले के आगे कूद गया. वह पीएम की गाड़ी से बमुश्किल 10 फीट की दूरी पर था. सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ा और धकियाते हुए दूर ले गए. बाद में उस युवक से SPG ने पूछताछ की.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक के प्रधानमंत्री मोदी के काफिले के आगे आने का वाकया, वाराणसी में रुद्राक्ष सेंटर के बाहर का है. प्रधानमंत्री यहां एयरपोर्ट के लिए रवाना ही हुए थे. इसी दौरान एक युवा उनके काफिले के आगे कूद गया.

बताया जा रहा है कि युवक भाजपा का कार्यकर्ता है. गाजीपुर जिले का रहने वाला है. वह सेना में नौकरी की मांग को लेकर प्रधानमंत्री से मिलना चाहता था. हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. युवक पास से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम का आईडी कार्ड बरामद हुआ है.

यह भी पढ़िए: PM Modi Kashi Visit: काशी में स्कूली बच्चों से मिले PM मोदी, CM योगी ने दी अटल आवासीय विद्यालयों की जानकारी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital