Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar: हादसे की शिकार हुई बारात से लौट रही कार, सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, 3 की हुई मौत

चित्रगुप्त नगर के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने आशंका जताते हुए कहा कि गड्ढा आसपास के ईंट भट्टा के लिए बनाया गया हो सकता है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है

फोटो- सोशल

Satwik Sharma Edited by Satwik Sharma

Bihar: खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तड़के बारात से लौट रही एक कार सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक बेगूसराय जिला के रहने वाले बताए जाते हैं. पुलिस के मुताबिक, बेगूसराय जिले के पन्हास मोहल्ले से एक बारात बुधवार को खगड़िया शहर के नजदीक बछौता गांव आई थी.

ये भी पढ़े:- Navi Mumbai: प्यार करने की सजा मिली मौत, सोसाइटी गार्ड ने की महिला की हत्या, शव को झाड़ियों में फेंका

पांच लोग लौट रहे थे बेगूसराय

शादी समारोह के बाद कार पर सवार होकर पांच लोग बेगूसराय लौट रहे थे. लौटने के दौरान खगड़िया के कनहर मोड़ के पास सड़क के किनारे बने एक पानी भरे गड्ढे में गाड़ी गिर गई. आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों की मदद के बाद सभी पांच को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस कर रही छानबीन

मृतकों की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के लोदीडीह गांव निवासी अनू कुमार, बाघी गांव निवासी संतोष पांडेय और विनोदपुर गांव निवासी दीपक पाठक के रूप में हुई है. चित्रगुप्त नगर के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने आशंका जताते हुए कहा कि गड्ढा आसपास के ईंट भट्टा के लिए बनाया गया हो सकता है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़े:- फरक्का एक्सप्रेस में महिला को उठा लेबर पेन, रेल मदद पर किया कॉल, ट्रेन से पहले स्टेशन पहुंचे डॉक्टर

-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital