Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दारोगा बोला- “मेरे साथ रात में रुको, मुझे खुश करो…वरना धारा 376 हटा दूंगा”, 3 तलाक पीड़िता का ऑडियो मिलने पर SP ने लिया एक्‍शन

Bijnor News: यूपी के बिजनौर में एक दारोगा ने खाकी को शर्मसार करने वाला कृत्य किया. एसपी ने उसका ऑडियो को कब्जे में लेने के बाद दारोगा को तुरंत कर दिया है. जानिए पूरा मामला

UP Police

फोटो-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में खाकी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां दारोगा द्वारा एक महिला को बेहद परेशान किया गया. महिला ने दारोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने शिकायत में बताया- दारोगा ने मुझे अपने साथ रात बिताने या अपनी किसी महिला मित्र को उसके पास लाने कहा था. दरोगा ने यह कहकर दबाव बनाया था कि, “अगर वह ऐसा नहीं करती तो उसके केस में जो गम्भीर धाराएं हैं, उनको हटा दिया जाएगा.”

संवाददाता के अनुसार, महिला ने दारोगा के साथ हुई बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया था. उसके बाद उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया तो पुलिस विभाग में तहलका मच गया. पीडि़ता का कहना है कि वो अपने पति द्वारा प्रताडि़त की जाती थी. जिसके बाद उसने अपने पति के खिलाफ दहेज, तीन तलाक और रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसकी जांच दारोगा कर रहे हैं. महिला ने बताया- “दारोगा मेरी मजबूरी का फायदा उठाना चाहता है. उसने मुझे फोन पर कहा कि अगर चाहती हो कि केस में 376 की धारा बनी रहे तो जो मैं कह रहा हूं वो करो.”

दारोगा का ऑडियो मिलने पर एसपी ने किया सस्पेंड

महिला की शिकायत पर एसपी ने ऑडियो को कब्जे में लेने के बाद दारोगा को तुरंत सस्पेंड कर दिया है. इसी के साथ ही मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं. आरोपी दारोगा का नाम धर्मेद्र कुमार गौतम बताया जा रहा है. यह मामला बिजनौर जिले के कस्बा झाल की एक महिला से संबंधित है. महिला ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ 12 सितम्बर 2023 को दहेज, तीन तलाक और रेप का मामला दर्ज कराया था. महिला ने आरोप लगाए थे कि दिल्ली निवासी युवक उसे पिछले साल मसूरी ले गया और फिर होटल में रखकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी के 1.54 करोड़ लोगों के खातों में जल्द भेजे जाएंगे 660 रुपये, इस योजना के लाभार्थियों को मिलेगी ये सुविधा

महिला ने बताया- शौहर ने सऊदी से दिया तीन तलाक

महिला के मुताबिक, जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक ने बाद में उससे निकाह कर लिया. जब वो ससुराल पहुंची तो वहां कुछ दिनों बाद ही महिला को मालूम हुआ कि उसकी दूसरी शादी होने वाली है. कुछ समय बाद युवक महिला को छोड़कर सऊदी चला गया और वहीं से उसे तीन तलाक दे दिया. महिला का कहना है कि उसके ससुरालवालों ने उससे दहेज की भी मांग की और मांग पूरी न कर पाने की वजह से घर से निकाल दिया. मायके लौटने पर महिला ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

दरोगा बोला- ‘मेरी बात नहीं मानी या मुझे खुश नहीं किया तो’

महिला के मुताबिक, पति और ससुरालवालों के खिलाफ दर्ज कराए गए केस में दारोगा धर्मेद्र कुमार गौतम जांच कर रहे थे. महिला का आरोप है कि दारोगा ने कहा था- “तुम्हारा सारा मामला मेरे हाथ में है. अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी या मुझे खुश नहीं किया तो, तुम्हारे मामले में 376 सहित अन्य गंभीर धाराएं हटा दूंगा. क्योंकि जब मैं तुम्हारा सहयोग कर रहा हूं तो तुम्हें मेरा भी साथ देना पड़ेगा.”

बताया जा रहा है कि इस पूरी बातचीत का ऑडियो महिला ने पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन को सौंपा है और दारोगा के खिलाफ शिकायत भी की है. इसी के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं और दारोगा धर्मेद्र कुमार गौतम को सस्पेंड कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital