Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Prayagraj: उमेश पाल हत्याकांड का ‘बिरयानी कनेक्शन’, संदिग्ध क्रेटा कार का मालिक निकला अतीक अहमद का करीबी नफीस, फरार होने पर गहराया शक

Umesh PaL Biryani connection: बिरयानी शॉप संचालक नफीस ने यह कार शहर के जीटीबी नगर इलाके की रहने वाली एक रुखसार नाम की महिला को बेची थी.

Prayagraj

उमेश हत्याकांड में बिरयानी शॉप संचालक नफीस की संदिग्ध भूमिका (फोटो ट्विटर)

Dimple Yadav Edited by Dimple Yadav

Umesh Pal Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की परतें अब धीरे-धीरे खुलना शुरू हो गई हैं. अब इस केस में बिरयानी कनेक्शन सामने आया है. खबरों के मुताबिक, बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी बिरयानी शॉप संचालक नफीस की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. दरअसल वारदात के समय जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया था वह वह बिरयानी शॉप संचालक नफीस अहमद की थी. हालांकि यह भी बात सामने आई है कि नफीस ने कुछ समय पहले इस कार को बेच दिया था.

जानकारी के मुताबिक, नफीस ने यह कार शहर के जीटीबी नगर इलाके की रहने वाली एक रुखसार नाम की महिला को बेची थी. इस संदिग्ध कार के बरामद होने के बाद पुलिस को सबूत जुटाने में काफी मदद मिल रही है.

इंजन और चेचिस नंबर से लगाया कार मालिक का पता

उमेश पाल और उनके गनर को पकड़ने के लिए पुलिस की 10 टीमों को लगाया गया है. वहीं इस मामले की जांच गुजरात की जेल में बैठे अतीक अहमद जा पहुंची है, क्योंकि पुलिस ने जिस बिना नंबर की क्रेटा कार को बाहुबली अतीक अहमद के घर के पास से बरामद किया था. वह कार नफीस की निकली है. हालांकि उसने इसे कुछ समय पहले बेच दिया था. पुलिस ने इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर कार मालिकों का पता लगा लिया है. वहीं खबर को मुताबिक ये भी माना जा रहा है कि पुलिस ने नफीस को हिरासत में ले लिया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें-    UP News: चुनावी रंजिश में डबल मर्डर, प्रधान के पति और रिश्तेदार को गोलियों से भूना, गांव वालों में आक्रोश

नफीस और रुखसार के फरार होने से गहराया शक

उमेश पाल के हत्यारों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. इसी छापेमारी के दौरान एसटीएफ (STF) की टीम ने नफीस के घर और रेस्टोरेंट पर दबिश दी. संदिग्ध नफीस सिविल लाइंस इलाके में ‘ईट ऑन’ के नाम अपनी बिरयानी की दुकान चलाता है. इसके बाद जब पुलिस ने उस को महिला को पकड़ने गई जिसको नफीस ने कार बेची थी तो पता चला कि वह भी फरार हो चुकी है. नफीस और रुखसार के फरार होने की वजह से जांच एजेंसियों को इन पर शक और गहरा गया है.

अतीक अहमद से है पुराना कनेक्शन

बता दें कि बिरयानी रेस्टोरेंट संचालक नफीस का अतीक अहमद गिरोह से पुराना कनेक्शन है. नफीस पहले से अतीक की जमीन पर बिरयानी शॉप की किचन चलाता था. सरकारी अमले ने 2020 में नफीस के किचन पर बुलडोजर चलाया था. 1 साल बाद उसके पुरानी रेस्टोरेंट पर भी बुलडोजर चल चुका है. इसके अलावा नफीस CAA और NRC के दौरान धरने पर बैठी महिलाओं को बिरयानी बांटकर भी सुर्खियों में आ चुका है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital