देश

INSAT-3DS Launched: ISRO ने लॉन्च किया भारत का सबसे एडवांस वेदर सैटेलाइट, वैज्ञानिकों को होंगे कई फायदे, आपदा के वक्त भी मिलेगी मदद

ISRO Satellite Launch: भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO ने आज अपना सबसे एडवांस मौसम सैटेलाइट INSAT-3DS लॉन्च कर दिया. इस सैटेलाइट को GSLV-F14 रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से छोड़ा गया. वैज्ञानिकों को ​इस सैटेलाइट से कई फायदे होंगे.

इसरो के X हैंडिल पर बताया गया कि INSAT-3DS की लॉन्चिंग 17 फरवरी 2024 की शाम पांच बजकर 35 मिनट पर की गई. यह सैटेलाइट समुद्री गतिविधियों, मौसम और इमरजेंसी सिग्नल सिस्टम की जानकारी देगा. साथ ही इससे आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में मदद मिल सकेगी.

ये भी पढ़ें: देखिए अंतरिक्ष से कैसा नजर आता है राम मंदिर, ISRO ने शेयर किया सैटेलाइट व्यू

पृथ्वी की सतह और समुद्री ऑब्जर्वेशन की स्टडी कर पाएंगे

न्यूज एजेंसी ANI ने INSAT-3DS की लॉन्चिंग की वीडियो जारी की है. यहां तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शनिवार शाम 5.35 बजे GSLV-F14 रॉकेट के साथ कैसे तीसरी पीढ़ी के मौसम पूर्वानुमान संबंधी उपग्रह ‘इनसेट-3डीएस’ को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सैटेलाइट का उद्देश्य पृथ्वी की सतह और समुद्री ऑब्जर्वेशन के अध्ययन को बढ़ावा देना है. इसे 51.7 मीटर लंबे जीएसएलवी-एफ14 रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया.

मौसम अपडेट, आपदा को लेकर करेगा अलर्ट

इसरो ने कहा कि 2,274 किलोग्राम वजनी ये उपग्रह मौसम से जुड़े सटीक अपडेट में हेल्प करेगा. मौसम के साथ-साथ आपदा को लेकर भी अलर्ट जारी करेगी. ये सैटेलाइट इमरजेंसी सिग्नल सिस्टम की जानकारी देगा, जिससे राहत और बचाव कार्य में सहयोग हो सकेगा. ये सैटेलाइट खास तौर पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत विभिन्न विभागों को सेवा प्रदान करेगा.

ISRO का इस साल ये दूसरा मिशन

श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर पर जैसे ही सैटेलाइट का प्रक्षेपण हुआ, वहां देखने के लिए जुटी भीड़ ने रॉकेट के रवाना होने पर तालियां बजा के खुशी जताई. INSAT-3DS सैटेलाइट इस सीरीज की तीसरी पीढ़ी का सैटेलाइट है. एक जनवरी को पीएसएलवी-सी58/एक्सपोसेट मिशन के सफल प्रक्षेपण के बाद 2024 में इसरो के लिए यह दूसरा मिशन है.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

11 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

18 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

30 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

38 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

42 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

52 minutes ago