Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BJP ने जारी की मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

आज पार्टी द्वारा जारी पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश के लिए 39 तो छत्तीसगढ़ के लिए 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है.

केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. बता दें कि इसी साल दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है. पार्टी ने इसे लेकर अभी से अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं. आज पार्टी द्वारा जारी पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश के लिए 39 तो छत्तीसगढ़ के लिए 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है.

केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर सहमति

दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में कल बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृह मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है.

देखें छत्तीसगढ़ के नामों की सूची

 

भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है.

देखें मध्य प्रदेश के नामों की सूची

इसे भी पढ़ें: UP News: आगरा की जामा मस्जिद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने किया बड़ा दावा, बोले-“मस्जिद के नीचे मौजूद है श्री कृष्ण की मूर्ति”

बात करें दोनों राज्यों के पिछले विधानसभा चुनावों की तो 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस ने बुरी तरह हराया था. यहां कि 90 विधानसभा सीटों में में से कांग्रेस को 68 तो बीजेपी को सिर्फ 15 सीटों पर ही जीत मिली थी. बहुमत वाली कांग्रेस ने यहां पर सरकार बनाई. वहीं मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनावों में 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें 114 सीटें मिलीं थीं. जबकि बीजेपी ने 109 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं बसपा को दो और अन्य को पांच सीटें मिली थीं. दो सीटों से बहुमत से दूर रही कांग्रेस ने बसपा, सपा और अन्य के सहयोग से सरकार बनाई थी, जो कि दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक चली. कमलनाथ सरकार के कई विधायक बीजेपी के समर्थन में आ गए और बीजेपी की सरकार में एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest