Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“बुलडोजर वहीं जायेगा जहां बीजेपी चाहेगी, न्याय के लिए बुलडोजर नहीं है”, बंदूक व्यापारी के सुसाइड करने पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

Akhilesh yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि “इस सरकार में अन्याय चरम सीमा पर है. न्याय नहीं मिल रहा. बुलडोजर वहीं जायेगा, जहां बीजेपी चाहेगी. जहां वोट का लाभ होगा, न्याय के लिए बुलडोजर नहीं है”.

AKHILESH YaDAV

अखिलेश यादव (फोटो ट्विटर)

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के बलिया जिला का पूरा दिन आज (गुरुवार) को सियासत का अखाड़ा बना रहा. एक तरफ यूपी सरकार के नेता प्रतिपक्ष और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार व जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु का दौरा रहा, दोनों दिग्गजों ने 1 फरवरी को फेसबुक लाइव आकर आत्महत्या करने वाले नंदलाल के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा “मैं मृतक नंदलाल के परिजनों से मिला हूं. आत्महत्या जो हुई है, दोषी वो है जिनसे उन्होंने पैसा लिया. बीजेपी ने नोटबंदी की थी. बैंको में पैसा भरा पड़ा है. तो इन्हें जरूरत क्यों पड़ी सूदखोरों से पैसा लेने की. सूदखोरों का हिसाब किताब अलग है, वो आपको प्रताड़ित करेंगे. आपको कॉल करते रहेंगे. अखिलेश यादव ने कहा सूदखोरी बीजेपी द्वारा चलाया हुआ ये कारोबार है”.

उन्होंने आगे कहा कि “बात करने से पता चला है कि इससे बीजेपी के लोगों को मुनाफा मिल रहा है. उनके परिवार की मांग थी, दोषी जो हैं उनके यहां भी बुलडोजर चलाया जाए. जहां प्रदेश के अन्य जगहों पर बुलडोजर सजा देने जा रहा है. उसी तरह कार्रवाई होनी चाहिए. मृतक नंदलाल गुप्ता के गुनहगारों पर बुलडोजर कब चलाया जायेगा” ?

यह भी पढ़ें-   राहुल गांधी के सवालों के जवाब देने की जिम्मेदारी PM मोदी की है- अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने साधा निशाना

‘बुलडोजर वहीं जायेगा, जहां बीजेपी चाहेगी’

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि सूदखोरी का कारोबार यदि इन्वेस्टर समिट में चला जायेगा. तो याद रखना एक भी व्यापारी पैसा इन्वेस्टर में नहीं लगाएगा. इस सरकार में अन्याय चरम सीमा पर है. न्याय नहीं मिल रहा. बुलडोजर वहीं जायेगा, जहां बीजेपी चाहेगी. जहां वोट का लाभ होगा, न्याय के लिए बुलडोजर नहीं है. सूदखोरों पर अखिलेश ने कहा इतना बड़ा कारोबार बिना बीजेपी के नेता और पुलिस के बिना नही चल सकता.

सरकार कार्रवाई कर रही है- दयाशंकर मिश्र

वहीं सूबे सरकार के मंत्री व बलिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु में कहा कि अपराध का बड़ा सिंडीकेट है. इस पर सरकार कार्रवाई कर रही है.  इस तरह के घटना का पुनरावृत्ति ना हो इसका प्रयास है. सपा के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के राम चरित मानस की टिप्पणी पर मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने स्वामी प्रसाद मौर्य को मौसम वैज्ञानिक करार दिया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital