Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने घात लगाकर किया हमला, DRG के तीन अधिकारी शहीद, मुठभेड़ जारी

Sukma encounter: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ आज  सुबह 8.30 बजे शुरू हुई थी. बताया जा रहा है कि डीआरजी (DRG) के जवान दंतेवाड़ा और सुकमा से निकले थे. इस दौरान कुंदेड़ के पास नक्सली पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे.

sukma encounter

सुकमा में नक्सली हमला, 3 जवान शहीद (फोटो ट्विटर)

Chhattisgarh Sukma Naxali Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 25 फरवरी (शनिवार) को नक्सलियों और सुरक्षावलों में मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में डीआरजी (DRG) के तीन अधिकारी शहीद हो गए. मृतकों में ASI रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, ये मुठभेड़ सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई है और अभी भी जारी है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नक्सलियों के साथ मुठभेड़ आज  सुबह 8.30 बजे शुरू हुई थी. बताया जा रहा है कि डीआरजी (DRG) के जवान दंतेवाड़ा और सुकमा से निकले थे. इस दौरान कुंदेड़ के पास नक्सली पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे. सुकमा के जगरगुंडा थाने से डीआरजी की टीम नक्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी. वहीं इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें-   विधानसभा में उमेश पाल हत्याकांड पर विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले सीएम योगी- सपा ने अतीक अहमद को पाला, इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे

घात लगाकर नक्सलियों ने किया हमला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जगरगुंडा क्षेत्र के नए स्थापित कुंदेड़ कैम्प से एरिया डोमिनेशन पर पार्टी निकली थी. तभी कैम्प से दो किमी दूर आश्रमपारा के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला कर दिया. सुकमा एसपी सुनील शर्मा (Sunil Sharma) ने बताया कि “सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुठभेड़ थमी. बैकअप पार्टी को घटनास्थल की ओर भेजा गया है. क्षेत्र की सर्चिंग की जा रही है.”

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के जगरगुंडा के पास हुए नक्सली हमले में 3 जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट व्यक्त किया है, शहीदों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की.  मुख्यमंत्री ने इस कायराना हरकत की निंदा करते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital