Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP: हादसे में सफाईकर्मी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया पथराव, 20 ट्रकों में तोड़फोड़ 

Ballia: SHO राजीव सिंह ने रविवार को बताया कि “चक्का जाम के दौरान पथराव कर कम से कम बीस ट्रकों में तोड़फोड़ की गई.”

BALLIYA

हादसे में युवक की मौत, लोगों ने किया हंगामा

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम किया और कम से कम बीस ट्रकों में तोड़फोड़ की. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार, बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के रेलवे स्टेशन – मालगोदाम रोड पर शनिवार की रात सड़क पार कर रहे सफाई कर्मी सूरज (30) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के समय सूरज दवा लेने जा रहा था. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम किया तथा आवागमन बाधित कर दिया. उग्र लोगों ने इस दौरान कई ट्रकों में तोड़फोड़ की.

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आक्रोशित लोगों से मांग पत्र लिया तथा उन्हें समझा बुझाकर चक्का जाम समाप्त कराया. पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है.

यह भी पढ़ें-   Umesh Pal Murder Case: सीएम योगी ने अपराधियों पर लगाम कसने को तैयार की रणनीति, शूटरों की गिरफ्तारी के लिए बार्डर एरिया में ताबड़तोड़ छापेमारी

आक्रोशित लोगों ने बीस ट्रकों में की तोड़फोड़

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव सिंह ने रविवार को बताया कि चक्का जाम के दौरान पथराव कर कम से कम बीस ट्रकों में तोड़फोड़ की गई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इसके साथ ही पुलिस तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर रही है. उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

आक्रोशित लोगों ने करीब दर्जन भर से ज्यादा ट्रकों के शीशे तोड़ दिये थे, जिसके चलते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई. मौके पर पहुंचे सीओ सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों के समझाने और आश्वासन देने पर लोग शांत हुए.

– भाषा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital