देश

Delhi Liquor scam: गिरफ्तारी पर इस्तीफा दे दूं या जेल से चलाऊं सरकार? CM केजरीवाल ने जनता से मांगी राय

Delhi Liquor scam: राजधान दिल्ली में कथित शराब घोटाले की आंच अब मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल तक पहुंंची चुकी है. जांच एजेंसी ईडी ने उन्हें कुछ दिन पहले समन जारी किया था. इसको लेकर अब आम आमदी पार्टी ने भी तैयारी शुरू कर दी है. सीएम केजरीवाल ने अब दिल्ली की जनता के ऊपर सब छोड़ दिया है. उन्होंने जनता से पूछा है कि अगर उनकी गिरफ्तारी होती भी है तो क्या उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए या जेल से ही सरकार चलानी चाहिए. इसके लिए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में सर्वे कराना  शुरू कर दिया है.

अपने सीएम पद को लेकर अरविंद केजरीवाल जनता की राय लेना चाहते हैं कि क्या गिरफ्तारी के बाद वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहे या छोड़ दें. इसको लेकर आप पार्टी के कार्यकर्ता अब दिल्ली सर्वे कराने में जुट गए हैं.

‘हर गली चौराहों पर होगी नुक्कड़ सभाएं’

आम आदमी पार्टी और सीएम केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजना शुरू कर दिया है और लोगों से पूछने के लिए कहा है कि अगर गिरफ्तारी हुई तो वह क्या करें. आप कार्यकर्ता अब दिल्ली के लोगों से घर-घर जाकर संपर्क करने वाले हैं. इसके अलावा हर गली चौरहों पर नुक्कड़ नाटक करने की योजना बनाई गई है. साथ ही अलग से कैंपन भी चलाए जाएंगे. नुक्कड़ सभाओं के दौरान लोगों को एक फॉर्म भी दिया जाएगा. जनता इस फॉर्म को भरकर भी अपनी राय दे सकती है. दिल्ली सरकार जब इन सभी को वापस अपने पास ले लेगी. इसके बाद तय किया जाएगा कि आगे क्या करना है.

जो होगी जनता की राय वहीं फैसल लिया जाएगा

कथित शराब घोटाले में आम आमदी पार्टी के कई दिग्गज नेता फंस चुके हैं. ऐसे में आप संयोजक और सीएम केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से जनता से राय लेने को कहा है. उन्होंने कहा जनता जैसा कहेगी वैसा ही क्या जाएगा. अरविंद केरजीवाल ने उम्मीद जतायी है कि जनता उनका समर्थन करेगी. इसके पीछे की उन्होंने वजह बताई कि दिल्ली में उनके अच्छे काम जनता पसंद हैं.  मुफ्त बिजली-पानी और सरकारी बसों में महिलाओं को छूट, स्कूलों में अच्छी व्यवस्था जैसे कामों से जनता खुश हैं, इसलिए वह उन्हें मुख्यमंत्री बना देना चाहेगी.

बता दें कि शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया, संजय सिंह जैसे दिग्गज नेता इस मामले में जेल में सजा काट रहे हैं. वहीं ईडी ने कुछ दिने सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन जारी किया था. हालांकि केजरीवाल ने इसे बीजेपी की साजिश बताया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

44 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

1 hour ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

2 hours ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago