Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi: सुल्तानपुरी के पास झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग, रोबोट के इस्तेमाल से पाया गया काबू

Delhi Slum Fire: अग्निशमन अधिकारी ए.के. जायसवाल ने बताया कि मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं. स्थिति काबू में हैं. उन्होंने बताया कि हम रोबोट का इस्तेमाल करके भी आग बुझा रहे हैं.

SULTANPURI

सुल्तानपुरी के पास झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग (फोटो ट्विटर)

Sultanpuri Slum Fire: राजधानी दिल्ली (Delhi) में सुल्तानपुरी रोड के पास झुग्गी-झोपड़ियों में भयंकर आग लग गई. हालांकि आग की इस घटना से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. झुग्गियों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद रहीं. इसके अलावा आग बुझाने के लिए दमकल विभाग रोबोट का भी सहारा ले रहा है, जिससे जल्द से जल्द आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके.

समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) के मुताबिक, दिल्ली के मंडल अग्निशमन अधिकारी ए.के. जायसवाल (AK Jaiswal) ने बताया कि मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं. स्थिति काबू में हैं. उन्होंने बताया कि हम रोबोट का इस्तेमाल करके भी आग बुझा रहे हैं. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

यह भी पढ़ें-    Meghalaya: CM कोनराड संगमा के भाई को मिली हार, जेम्स संगमा को TMC उम्मीदवार ने 18 वोटों से हराया

काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

समाचार एजेंसी के मुताबिक, बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. इस आग को बुझाने में कम से कम 15 दमकल विभाग गाड़ियों (Delhi Fire Service) का इस्तेमाल कर पड़ा. वहीं जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. आग किसी वजह से लगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital