Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ लखनऊ में FIR, पीएम मोदी के पिता पर की थी अभद्र टिप्पणी

Pawan Khera: अडानी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री को नरेंद्र गौतम दास मोदी बोल दिया था. लेकिन बाद में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह सच में पीएम के पूरे नाम को लेकर भ्रमित थे.

Pawan khera

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (फोटो फाइल)

Lucknow: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Khera) की पीएम मोदी और उनके दिवंगत पिता पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पवन खेड़ा के खिलाफ यह मुकदमा लखनऊ बीजेपी महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने दर्ज कराया है.

वहीं इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर बीजेपी नेता मुकेश शर्मा समेत महानगर प्रभारी, प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी ने हजरतगंज इंस्पेक्टर को तहरीर दी है. इस तहरीर में प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाया गया है.

बीजेपी नेता मुकेश शर्मा ने लगाया आरोप

मुकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष का आरोप है कि पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ देश के करोड़ों लोगों को आहत करने के उद्येश्य से करने वाला रिष्टकारक वक्तव्य दिया गया है. उन्होंने आगे कहा “कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के दिवगंत पिता पर गलत तरीके से टिप्पणी करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के पिता नरेन्द्र गौतम दास मोदी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि नरेन्द्र गौतम दास मोदी को क्या समस्या है और क्या यह गौतम दास या दामोदर दास है? वह व्यंग्यपूर्ण हंसी में कहते हैं कि भले ही नाम दामोदर दास है, लेकिन उनके कार्य गौतम दास के समान हैं”.

बीजेपी नेता ने आगे कहा “इस प्रकार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा भारत के प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को गौतम अडानी से जोड़कर उनके पिता का जानबूझकर उपहास किया गया. जिससे देश की जनता की भावनाओं को चोट पहुंचाई गई. पवन खेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए”.

https://twitter.com/AhsanRizzvi/status/1627671645124169730?s=20

क्या कहा था पवन खेड़ा ने ?

बता दें कि 17 फरवरी को अडानी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री को नरेंद्र गौतम दास मोदी बोल दिया था. इस बयान के बाद से बीजेपी ने जमकर बवाल काटा हुआ है. गृह मंत्री अमित शाह ने भी पवन खेड़ा की अभद्र टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा.  अमित शाह ने कहा कि जिस तरह की भाषा पीएम मोदी के लिए इस्तेमाल की गई है, जनता इसे देख चुकी है. उन्होंने कहा कि 2024 में कांग्रेस पार्टी दूरबीन से भी ढूंढने पर नहीं मिलेगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital