Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Shravasti: Tiktok पर दोस्ती और फिर मोहब्बत…बॉर्डर पार से 3 बच्चों के साथ प्रेमी से मिलने पहुंची दिलरुबा, सीमा हैदर जैसी सच्ची कहानी

UP News: बांग्लादेश से आई महिला ने पुलिस को बताया कि, उसकी मुलाकात भारत के अब्दुल से टिकटॉक पर हुई थी. महिला के पास से वैध डॉक्यूमेंट्स निकलें हैं. उसके पास से टूरिस्ट वीजा भी मिला है.

फोटो-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Shravasti: भारत में लगातार सीमा पार का प्यार परवान चढ़ रहा है और प्रेम के चक्कर में युवतियां कानून को अपने हाथ में लेकर गैर कानूनी ढंग से बार्डर पार कर प्रवेश कर रही हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से सामने आया है, यहां पर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर जैसा मामला देखने को मिला है. टिकटॉक पर दोस्ती के बाद प्यार हुआ तो एक महिला अपने तीन बच्चों को साथ लेकर नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर गई, लेकिन जब वह अपने प्यार से मिलने पहुंची तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है. इस पर उसने आपत्ति जताई तो दूसरी ओर उसके पहुंचने पर इलाके में हड़कम्प मच गया और इस बात की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर आ धमकी और महिला को कस्टडी में ले कर पूछताछ कर रही है.

मीडिया सूत्रों के मुकाबिक यह पूरा मामला भारत नेपाल के बॉर्डर पर बसे गांव भरथा रोशन गढ़ का है. यह पूरा क्षेत्र मल्हीपुर थाना क्षेत्र में आता है. यहां पर दिलरूबा नाम की महिला की दोस्ती गांव के ही एक युवक, जिसका नाम अब्दुल करीम बताया जा रहा है, से टिकटॉक पर हुई थी. दिलरुबा अपने प्यार से मिलने के लिए जब बांग्लादेश से बॉर्डर क्रॉस करके भारत पहुंची तो अब्दुल की सारी सच्चाई उसके सामने आ गई. अब्दुल पहले से ही शादीशुदा निकला. बताया जा रहा है कि, इस पर दिलरुबा ने आपत्ति जताई. तो दूसरी ओर अब्दुल की बीवी ने भी दिलरुबा के इस तरह उसके घर पहुंचने पर कड़ी आपत्ति जताई है.

ये भी पढ़ें- Hardoi: हाथ-पैर पकड़कर पुलिस घसीटते हुए महिला को ले गई थाने, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दिए जांच के आदेश

बांग्लादेश के राउजन गांव की है दिलरुबा

वहीं दिलरुबा ने अपने बारे में जानकारी दी कि वह बांग्लादेश के राउजन जिले के चटगांव की रहने वाली है. उसने बताया कि अब्दुल से टिकटॉक पर मुलाकात हुई थी और इसी के बाद दोनों में प्यार हुआ और साथ में जीने-मरने की कसमें खाईं गईं, लेकिन अब उसके घर पहुंचने पर उसकी हकीकत उसे मालूम चल गई है. दूसरी ओर पुलिस स्टेशन में हुई पूछताछ में भी दिलरुबा ने टिकटाक वाली बात बताई. इसी के साथ छानबीन में उसके पास वैध डॉक्यूमेंट्स निकलें जिनमें पासपोर्ट और वीजा भी शामिल है. दिलरुबा के पास से पुलिस को टूरिस्ट वीजा भी मिला है.

सीमा हैदर आई थी पाकिस्तान से

गौरतलब है कि लगभग 3 महीने पहले पाकिस्तान से सीमा हैदर नाम की महिला अपने चार बच्चों को साथ लेकर भारत अपने प्रेमी सचिन से मिलने के लिए आई थीं. उनकी दोस्ती उत्तर प्रदेश के रहने वाले सचिन मीना से पबजी गेम खेलते हुए हुई थी और इसी बीच दोनों में प्यार हो गया और फिर वह गैरकानूनी ढंग से भारत आई थीं. फिलहाल सीमा हैदर सोशल मीडिया की सनसनी बन गई है और वह हिंदू रीति-रिवाज से सचिन से शादी कर भारत में ही रह रही है तो दूसरी ओर पुलिस उनके खिलाफ जांच-पड़ताल भी कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital