Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भूत-प्रेत का डर दिखाकर 8 सालों से मौलवी करा रहा था जबरन धर्मांतरण, अब यूपी पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद सरफराज ने पुलिस को बताया कि वह इलाके में पिछले आठ साल से झाड़-फूंक का काम कर रहा है और भूत-प्रेत का डर दिखाकर बीमार लोगों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करता है.

ghaziabad maulvi

पुलिस की गिरफ्त में मौलवी सरफराज।

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ghaziabad: पुलिस द्वारा तमाम एक्शन लिए जाने के बाद भी उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से धर्मांतरण का खेल जारी है. ताजा मामला गाजियाबाद से सामने आया है. यहां पीड़ित द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने एक मौलवी को गिरफ्तार किया है. उस पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए उसने बहलाया-फुसलाया था और भूत-प्रेत का डर दिखाया था. इस सम्बंध में महिला के बेटे ने पुलिस को पूरा बात बताई है और थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल गिरफ्तारी के बाद मौलवी मौलवी ने लोगों पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाने को लेकर बात कुबूल की है. पुलिस इस मामले में आरोपी से और पूछताछ कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, अक्षय श्रीवास्तव नाम के युवक ने गाजियाबाद पुलिस को शिकायत दी थी और गिरफ्तार मौलवी के खिलाफ आपत्ति जाहिर करते हुए उसकी गतिविधियों को संदिग्ध बताया था और जानकारी दी थी कि, 2017 में उसकी मां, मीनू शारीरिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना कर रही थी. हालांकि इसको लेकर उनकी मां का इलाज भी चल रहा था लेकिन इसी बीच कुछ लोगों ने उनकी मां को एक मौलवी से मिलने की सलाह दी. इस पर उनकी मां ने सरफराज नाम के मौलवी से मुलाकात की. अक्षय ने पुलिस को बताया कि, सरफराज से मिलने के बाद ही मां का व्यवहार बदल गया था और उन्होंने अपने घर में सभी हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें हटा दी थी और पूरे परिवार को इस्लाम धर्म को अपनाने के लिए दबाव बनाने लगी थीं. वह लगातार इसका प्रयास कर रही थी. इसी के बाद अक्षय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मौलवी की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी और उसे दबोच लिया.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “मुलायम सिंह यादव इस वजह से नहीं बन पाए थे पीएम”, रामगोपाल यादव ने बताया उस दिन क्या हुआ था

8 साल से इलाके में कर रहा है झाड़-फूंक का काम

नंदग्राम एसीपी रवि कुमार सिंह ने मामले को लेकर मीडिया को जानकारी दी और बताया कि मामला दर्ज करने के बाद से ही पुलिस लगातार मौलवी सरफराज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी. इसी दौरा उसे मोरटी गांव तिराहा से पास से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद सरफराज ने पुलिस को बताया कि वह इलाके में पिछले आठ साल से झाड़-फूंक का काम कर रहा है और भूत-प्रेत का डर दिखाकर बीमार लोगों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करता है. गुनाह कुबूल करने के बाद सरफराज पर उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धार्मिक रूपांतरण निषेध अधिनियम और ड्रग्स और जादुई उपचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital