Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आगरा-दिल्ली और कानपुर में आयकर विभाग के छापे, जूते बनाने वाली कंपनियों से करोड़ों रुपये जब्त

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा उत्तर प्रदेश के आगरा, कानपुर और दिल्ली में कुछ कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. आगरा में जूते बनाने वाली कंपनी पर छापा मारा गया.

IT raid news

आगरा में आयकर विभाग की छापेमारी

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Income Tax Department Raids Today: आयकर विभाग ने आज दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर छापे मारे. आगरा में जूते बनाने वाली कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जहां से करोड़ों रुपये की नकदी जब्त होने की खबर आई है.

संवाद सूत्रों के अनुसार, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (आयकर विभाग) के सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार (18 मई) को करीब 40 करोड़ की नकदी मिली. कार्रवाई के दौरान पुलिस के जवान तैनात किए गए. इस दौरान साइट पर लोगों की भीड़ को एकत्रित नहीं होने दिया गया.

IT raid news agra

कई घंटों तक जब्त नोटों को गिनना जारी रहा. जिन स्थानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पहुंची, उनमें यूपी के मुख्य शहर कानपुर, आगरा और दिल्ली शामिल हैं.

income tax department

बीके फुटवियर, मंशु फुटवियर पर पड़ा छापा

रात को लगभग 11 बजे भारत एक्सप्रेस को सूचना मिली कि आगरा में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने आज बीके फुटवियर, मंशु फुटवियर और हरमिलाप शूज कम्पनी पर छापेमारी की. वहां से 30 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद किया गया.

Income Tax Department

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital