Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की सेना से फिर मुठभेड़, 2 अफसरों समेत 4 फौजी शहीद

Rajouri Encounter Latest Update: राजौरी में आतंकियों की ओर से आज भयंकर फायरिंग की जा रही थी, घटनास्थल पर दो आतंकियों के छिपे होने की बात सामने आई है. सुरक्षाबल उनसे निपटने में जुटे हैं.

Kashmir Rajouri Encounter terror

राजौरी में दहशतगर्दों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के 2 कैप्टन समेत 3 जवान शहीद हो गए.

Rajouri Encounter Update: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार सुरक्षाबलों पर घातक हमला किया है. आतंकियों की सुरक्षाबलों से आज राजौरी में मुठभेड़ हुई, जिसमें सेना के 2 कैप्टन समेत 4 फौजी शहीद हो गए.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, राजौरी जिले के बाजीमाल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को सर्च ऑपरेशन चलाया. इसी दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. उनकी फायरिंग में हमारे 4 जांबाज फौजी शहीद हो गए. अब हमलावर आतंकियों को खोजा जा रहा है. मौके पर एनकाउंटर जारी है.

security-forces in Kashmir

आतंकियों से मुठभेड़ की तस्वीरें सामने आई हैं. संवाद सूत्रों ने बताया कि सेना के सर्च ऑपरेशन में राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ पैराट्रूपर्स भी शामिल हुए. हालांकि, आतंकी घात लगाकर बैठे थे…तो जैसे ही सेना उन आतंकियों के नजदीक पहुंची, वैसे ही आतंकियों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की जाने लगी. फायरिंग में सेना के 2 कैप्टन रैंक के अफसर और एक जवान शहीद हो गए. वहीं, एक जवान घायल हो गया. घायल जवान को इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया है. उस जवान की बांह और छाती में चोट आई है.

यहां बीते 2 महीनों में आतंकी वारदातें बढ़ीं

इससे पहले जम्मू कश्मीर में 17 नवंबर को भी 2 एनकाउंटर हुए थे, तब 6 आतंकी मारे गए थे. ANI ने बताया कि राजौरी और कुलगाम में 17 नवंबर को दो अलग-अलग एनकाउंटर में 6 आतंकवादी मारे गए थे. इनमें पहला एनकाउंटर 16 नवंबर को कुलगाम में शुरू हुआ जो 17 नवंबर तक चला. उस एनकाउंटर में 5 आतंकी मारे गए थे. वो सभी आतंकी हाल ही में हुए टारगेट किलिंग में शामिल थे. जबकि दूसरा एनकाउंटर राजौरी में हुआ, तब 1 आतंकी को मौत के घाट उतारा गया.

यह भी पढ़िए: ओवैसी का नफरती बयान- “कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, मैंने इशारा कर दिया तो…”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital