देश

काशी की तर्ज पर बिठुर से गंगा बैराज तक क्रूज और सी प्लेन चलाने की तैयारी, जानें क्या है प्लान ?

Kanpur: वाराणसी से असम तक जाने वाली गंगा विलास क्रूज का सफर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. अब इसी की तरह कानपुर के गंगा बैराज (Ganga Barrage Kanpur) पर लोग क्रूज की सवारी का मजा ले सकेंगे. जल्दी ही कानपुर में बिठुर से लेकर गंगा बैराज तक तेज लहरों के बीच क्रूज के साथ होवर प्लेन और सी प्लेन भी चलेगा. इसके लिए योजना बनाना शुरू कर दिया गया है. कानपुर के प्रशासनिक अधिकारी काशी के अफसरों के साथ बातचीत करेंगे. बता दें कि शुक्रवार को सीए़म योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी (Awanish awasthi) अपनी पत्नी पद्मश्री मालिनी अवस्थी के साथ गंगा बैराज पहुंचे और बोट में बैठकर गंगा की तेज लहरों का भरपूर आनंद लिया.

अवनीश अवस्थी जब बोट क्लब से वापस आए तो उन्होंने कमिश्नर से कहा कि कानपुर में जो गंगा की धारा है उस पर वाटर एक्टिविटीज (Water Activities) के लिए एक बेहतर हब बनाया जा सकता है. इसके लिए उन्होंने वाराणसी के अधिकारियों से बातचीत कर आइडिया लेकर उस पर काम करने की बात कही है.

गंगा बैराज के बाद पहुंचे ग्रीनपार्क स्टेडियम

सीएम योगी (CM Yogi) के सलाहकार अवनीश अवस्थी गंगा बैराज पर लहरों का लुफ्त उठाने के बाद सीधे ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचे. यहां पर अधिकारियों ने उन्हें विजिटर गैलरी दिखाई, इसके बाद उन्होंने पुराने अखबारों की कटिंग, क्रिकेट खिलाड़ियों की फोटो, ब्रिटिश जमाने के वाटर कूलर देखा तो उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की. अवनीश अवस्थी ने विजिटर गैलरी के ताम्रपत्र सेक्शन को देखकर ट्रेनिंग करने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचाई.

यह भी पढ़ें-  Twitter ने न्यूज एजेंसी एनआई का अकाउंट किया बंद, 76 लाख से ज्यादा हैं फ्लॉअर्स, बतायी ये दिलचस्प वजह…

ट्रेनी खिलाड़ी संग खेला टेबल टेनिस

इसके बाद सलाहकार अवस्थी नए-नए बने टेबल टेनिस कोर्ट पहुंचे और यहां उन्होंने कोर्ट में मौजूद एक प्रशिक्षु खिलाड़ी के साथ काफी देर तक टेबल टेनिस खेला. इस दौरान सीएम के सलाहकार ने कहा कि “ग्रीनपार्क स्टेडियम का इतिहास स्वर्णिम है. उन्होंने कहा कोशिश करुंगा कि अब जल्द ग्रीनपार्क को मैच मिल सके”. इस मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर आदि मौजूद रहे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago