देश

Lal Krishna Advani Birthday: 96 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने घर पहुंचकर दी जन्‍मदिन की बधाई- VIDEO

Lal Krishna Advani: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का आज (8 नवंबर को) जन्मदिन है. आडवाणी अब 96 साल के हो गए हैं. इस मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी के आवास पर पहुंचकर उन्‍हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री मोदी और आडवाणी की मुलाकात का वीडियो सामने आया है.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर कैसे भेंट की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी को ‘X’ पर पोस्ट करके भी उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

‘आडवाणी के योगदान से हमारा देश मजबूत हुआ’

आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘लालकृष्ण आडवाणी ईमानदारी और समर्पण के प्रतीक हैं, जिन्होंने बड़ा योगदान दिया है जिससे हमारा देश मजबूत हुआ है. इनके दूरदर्शी नेतृत्व ने राष्ट्रीय प्रगति और एकता को आगे बढ़ाया है. मैं इनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं. राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनके प्रयास 140 करोड़ भारतीयों को प्रेरित करते रहेंगे.’

यह भी पढ़िए: पीएम मोदी ने नीतीश के बयान को भद्दा बताया: गुना में कहा- घमंडिया गठबंधन के बड़े नेता कितना नीचे गिरेंगे, देश का अपमान करा रहे

बीजेपी के इन नेताओं ने भी दी आडवाणी को बधाई

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, और सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी. राजनाथा सिंह ने ट्वीट कर कहा- “भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं हम सबके प्रेरणास्रोत, लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. वे भारतीय राजनीति के एक प्रमुख स्तंभ रहे हैं और उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी को भी बहुत मजबूती दी है.”

सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहे आडवाणी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- “सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहे आडवाणीजी का योगदान अप्रतिम है. मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की और दीर्घजीवी होने की कामना करता हूं.” वहीं, नितिन गडकरी ने कहा- “आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. इन्‍होंने अपने अथक परिश्रम और संगठन कौशल से पार्टी को सींचने और कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

23 seconds ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

8 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

21 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

30 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

36 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago