Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

LPG Price: 1 अप्रैल से सस्ता हो गया LPG गैस सिलेंडर, अब देने होंगे इतने रुपये, जानें दाम

LPG Price Reduced:: पेट्रोलियम कंपनियों ने आज नए वित्त वर्ष (fiscal year 2024) के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के दामों में कटौती की है और ये कमी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में की गई है.

Gas cylinder

गैस सिलेंडर

LPG New Price: आज यानी 01 अप्रैल 2023 वित्त वर्ष 2024 का पहला दिन है और केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) के दामों में संशोधन किया है. जिसमें केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर लेने वालों के लिए ही खुशखबरी है. क्योंकि घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) के दामों में कोई संसोधन नहीं किया गया है. 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस सिलेंडर (commercial gas cylinder) की कीमतों में करीब 92 रुपये की कटौती की गई है.

बता दें कि इससे पहले सरकार ने मार्च में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (commercial gas cylinder) की कीमतों में 350 रुपये की बढ़ोतरी की थी और अब शनिवार को 92 रुपये की कटौती की गई है.

केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर पर कटौती

पेट्रोलियम कंपनियों ने आज नए वित्त वर्ष (fiscal year 2024) के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के दामों में कटौती की है और ये कमी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में की गई है. 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में आज 92 रुपये तक की कटौती की गई है. जबकि घरेलू गैस कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई इन सभी महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है.

बदलाव के बाद LPG सिलेंडर के दाम

दिल्ली-      2028.00
कोलकाता- 2132.00
मुंबई-          1980.00
चेन्नई-          2192.50

बदलाव से LPG सिलेंडर के दाम

दिल्ली-          2119.50
कोलकाता     2221.50
मुंबई            2071.50
चेन्नई            2268.00

घरेलू सिलेंडर के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव

हालांकि, सरकारी की तरफ से यह खुशखबरी केवल कमर्शियल सिलेंडर वालों को दी गई है. घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले के दामों पर स्थिर हैं. राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम 1103 रुपये प्रति सिलेंडर हैं. 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (Rasoi gas cylinder) पिछले महीने 50 रुपये महंगा किया गया था और 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 350 रुपये महंगा हुआ था.

यह भी पढ़ें-  Bihar Poster: पहले दिल्ली, गुजरात और हरियाणा… अब बिहार में लगे ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर’, पुलिस ने CCTV के आधार पर शुरू की जांच

अब कितने का मिल रहा है कमर्शियल सिलेंडर

आज से दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (commercial gas cylinder) पूरे 91.5 रुपये सस्ता होकर 2028 रुपये का मिलेगा. वहीं कोलकाता (KolKata) में 89.5 रुपये सस्ता होकर एलपीजी सिलेंडर 2132 रुपये का मिलेगा. वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में एलपीजी सिलेंडर 91.50 रुपये सस्ता होकर 1980 रुपये का मिलेगा यानी इसके दाम 2000 रुपये से नीचे आ गए हैं. वहीं चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 75.5 रुपये सस्ता होकर 2192.50 रुपये का मिलेगा.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital