Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड पर बोलीं मायावती, “अभी पार्टी से निष्कासित नहीं होंगी अतीक की पत्नी, अगर जांच में…”

Umesh Pal Murder: मायावती ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि “अतीक अहमद समाजवादी पार्टी का ही प्रोडक्ट है, जिस पार्टी से वह एमपी व एमएलए आदि भी रहा है और अब राजू पाल की पत्नी भी बीएसपी से सपा में चली गयी हैं. जिस पार्टी को वह मुख्य दोषी ठहराती थीं.”

Mayawati

Mayawati: राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल (Umesh Pal Murder) की हत्या के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रतिक्रिया सामने आयी है, इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी का स्टैंड भी साफ कर दिया है. दरअसल अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अभी मायावाती की पार्टी में शामिल है. उमेश पाल की हत्या के मामले में अतीक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है. जिसके बाद माना जा रहा था, मायावती उन्हें अपनी पार्टी से निकाल देंगी, लेकिन फिलहाल मायावती ने इससे इंकार कर दिया है.

बसपा प्रमुख मायावती इस मामले कई ट्वीट कर अपना रूख साफ कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन इस मामले में दोषी साबित होती हैं तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है.

‘दोषी साबित होते ही कर दिया जाएगा निष्कासित’

मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि “प्रयागराज में राजू पाल की सालों पहले हुई हत्या के मुकदमे का अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल और उनके गनर की हत्या के मामले में अतीक अहमद के लड़के एवं उनकी पत्नी के ऊपर एफआईआर (FIR) दर्ज किये जाने की भी सूचना सामने आयी है. बीएसपी ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए यह निर्णय लिया है कि अभी इस मामले की जांच चल रही है. अगर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन दोषी साबित होती हैं तो उन्हें पार्टी से जरूर निष्कासित कर दिया जायेगा.”

यह भी पढ़ें-    Manish Sisodia Arrested: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘AAP’ करेगी देशभर में विरोध प्रदर्शन, अलर्ट जारी

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

मायावती ने अपने और ट्वीट में सपा पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “यह बात भी सर्वविदित है कि अतीक अहमद समाजवादी पार्टी का ही प्रोडक्ट है, जिस पार्टी से वह एमपी व एमएलए आदि भी रहा है और अब राजू पाल की पत्नी भी बीएसपी से सपा में चली गयी है, जिस पार्टी को वह मुख्य दोषी ठहराती थीं. अतः इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं है.”आगे उन्होंने कहा  “इसके साथ ही, यह भी विदित है कि किसी भी अपराध की सजा, बीएसपी द्वारा, उनके परिवार और समाज के किसी भी निर्दाेष व्यक्ति को नहीं दी जाती है, किन्तु यह भी सच है कि पार्टी किसी भी जाति व धर्म के आपराधिक तत्व को बढ़ावा भी नहीं देती.”

अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

बता दें कि इस हत्याकांड के चार दिन होने के बाद भी यूपी पुलिस के हाथ अभी खाली है. इस मामले का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है. घटना को हुई चार दिन बीत जाने के बाद अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital