Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP: चार महीने के बीमार बेटे के लिए पिता ने की लूटापाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Meerut: पुलिस ने रेलवे रोड से एक व्यक्ति को मधुबन कॉलोनी में एक घर में हुई लूट के आरोप में गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने बेटे की बीमारी में खर्च हुई राशि जुटाने के लिए के लिए यह अपराध किया है.

meerut

बीमार बेटे के इलाज के लिए पिता ने की लूटपाट (फोटो प्रतीकात्मक)

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दर्दनाक खबर सामने आयी है. यहां एक पिता ने अपने बीमार बेटे के लिए इलाज के लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया. पुलिस ने रेलवे रोड से एक व्यक्ति को मधुबन कॉलोनी में एक घर में हुई लूट के आरोप में गिरफ्तार किया. जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है. पूछताछ के दौरान उसने अपने बेटे की बीमारी में खर्च हुई राशि जुटाने के लिए के लिए अपराध करने की बात कबूल की.

मधुबन कॉलोनी में दो बदमाशों ने संदीप राणा और उनके परिवार को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की. उसके बाद अखबार पढ़ते हुए बड़े ही आराम से भाग निकले. बदमाशों के जाने के लगभग एक घंटे बाद बाथरूम में बंद बाप-बेटे ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा. संदीप राणा ने रेलवे रोड पुलिस थाने में शिकायत की.

CCTV की मदद से पकड़ा गया आरोपी

मेरठ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि,”शिकायत मिलने के तुरंत बाद रेलवे रोड पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज की तलाशी ली और लुटेरे का पता लगाया. पुलिस की एक टीम लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक घर में पहुंची और अपराधी को पकड़ लिया”. पता चला कि आरोपी एक स्थानीय व्यक्ति जावेद है, जबकि दूसरा आरोपी उसका मामा का बेटा सरवर है, जो फिरोजाबाद का रहने वाला है. जो अभी भी फरार है.

ये भी पढ़ें-   Delhi: CM अरविंद केजरीवाल से कांग्रेस ने इस्तीफा मांगते हुए बोला हमला, पूछा- कहां है लोकपाल ?

3 महीने से बीमार चल रहा था बेटा

पूछताछ करने पर उसने अधिकारियों को बताया कि उसने अपने बेटे की बीमारी में खर्च हुई राशि के लिए पैसे की व्यवस्था करने के लिए लूटपाट का सहारा लिया. उसने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2022 को उसकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया. तीन महीने से बेटा बीमार चल रहा है. उसकी कंडीशन सीरियस है. बच्चे के इलाज के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों से लगभग 2 लाख रुपए वह कर्ज ले चुका है.

जावेद ने पुलिस को बताया कि उसे अपने बेटे की बीमारी के दौरान लिए कर्ज को चुकाने के लिए पैसे जुटाने थे. जावेद को न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest