Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विधानसभा में उमेश पाल हत्याकांड पर विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले सीएम योगी- सपा ने अतीक अहमद को पाला, इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने कहा कि “प्रयागराज की घटना पर सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर कार्य हो रहा है. लेकिन जिस अपराधियों द्वारा घटना हुई, क्या वो समाजवादी पार्टी द्वारा नहीं पोषित किया गया?”

CM yogi (3)

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो ANI)

UP Budget Session 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के छठवें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राज्यपाल के अभिभाषण से जुड़े धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में विपक्षी नेता अखिलेश यादव के सवालों का जवाब भी दिया.

नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने सदन में प्रयागराज का मुद्दा उठाया था. जिसका सीएम योगी ने जवाब देते हुए सपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अतीक अहमद को सांसद और विधायक किस पार्टी ने बनाया. समाजवादी पार्टी चोरी और सीनाजोरी न करे. सपा की रग रग में माफिया बसा है. हम माफियाों को मिट्टी में मिला देंगे.

‘अतीक अहमद को सपा द्वारा पोषित किया गया’

सीएम योगी ने आगे कहा कि प्रयागराज की घटना पर सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर कार्य हो रहा है. लेकिन जिस अपराधियों द्वारा घटना हुई, क्या वो समाजवादी पार्टी द्वारा नहीं पोषित किया गया? क्या उसे सपा द्वारा सांसद नही बनाया गया, उस अतीक अहमद को सपा द्वारा पोषित किया गया. हम उस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे. ये लोग पेशेवर माफियाओं के सरपरस्त हैं,क्या ये सच नही है!, जिस माफिया ने ये कृत्य किया है, वो आज प्रदेश से भगोड़ा है,वो माफिया इन्हीं की पार्टी से एमपी एमएलए बना, माफिया कोई भी हो,उनको मिट्टी में मिलाने का काम हमारी सरकार करेगी.

अखिलेश यादव पर सीएम योगी ने साधा निशाना

सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि “इनके शासनकाल में गेस्ट हाउस कांड हुआ था, ‘लड़कों से गलती हो जाती है’ इनके ही कार्यकाल की भाषा है. ये लोग प्रदेश की सुरक्षा की बात करते हैं. शर्म आनी चाहिए उन्हें जो अपने बाप के नहीं हुए.”

यह भी पढ़ें-    Umesh Pal Murder: CCTV में शूटर का हुलिया दिखा अतीक के बेटे अली जैसा, पुलिस के उड़े होश, बोली मां- अतीकवा मरवाए दिहिस

प्रयागराज की घटना पर अखिलेश ने साधा निशाना

इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज की घटना पर सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि “उत्तर प्रदेश में इस तरह से गोली चलना, बम चलना और गैंगवार की तरह दिखना, ये सरकार पूरी तरह से विफल हुई है. ये रामराज्य है जहां खुलेआम बंदुकें चल रही हैं ? पुलिस पूरी तरह से विफल है और इसकी जिम्मेदार बीजेपी है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital