Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ukraine युद्ध पर PM Modi ने दे दिया दुनिया को बड़ा संदेश, हिरोशिमा में Zelenskyy से की मुलाकात

जापान के हिरोशिमा में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (Ukraine President Zelenskyy) ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की है.

pm-modi

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की (फोटो फाइल)

Ukraine President Zelenskyy: जापान के हिरोशिमा में जी-7 नेताओं का जमावड़ा है. इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बैठक की तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी है.

प्रधानमंत्री मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के हिरोशिमा पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने सम्मेलन के मौके पर मुलाकात की है. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी हुई है, जिसमें भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे. पिछले साल फरवरी में रूसी-यूक्रेनी संघर्ष शुरू होने के बाद से यह पहली बार है जब दोनों नेता व्यक्तिगत रूप से मिल रहे हैं.

मोदी ने ज़ेलेंस्की को विश्वास दिलाया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘यूक्रेन में चल रहा युद्ध पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा मुद्दा है. पूरी दुनिया पर इसके कई प्रभाव भी पड़े हैं. हम निश्चित रूप से भारत और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से जो कुछ भी कर सकते हैं, करेंगे.”

ज़ेलेंस्की को भारत से उम्मीदें हैं

माना जा रहा है कि रूस के साथ जारी जंग पर जेलेंस्की प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत कर सकते हैं. ज़ेलेंस्की की ओर से प्रधानमंत्री से युद्ध में मध्यस्थता की अपील की जा सकती है. बता दें कि भारत कई मौकों पर शांति की अपील कर चुका है. इतना ही नहीं युद्ध को खत्म करने की कोशिश में भारत कई बार रूस और यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्षों से भी बातचीत कर चुका है. युद्ध के बीच यूक्रेन भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है. ज़ेलेंस्की ने ख़ुद प्रधानमंत्री मोदी से युद्ध में शांति स्थापित करने में मदद की अपील की है.

ये भी पढ़ें- Instagram Down: रविवार रात को भारत समेत दुनियाभर में इंस्टाग्राम की सर्विस हुई ठप? लाखों यूजर्स परेशान

मोदी ने पुतिन और ज़ेलेंस्की से बात की है

सितंबर में, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात की और “हिंसा को समाप्त करने” और सभी पक्षों से बातचीत की मेज पर लौटने की अपील की. मोदी ने कहा था कि वर्तमान युग “युद्ध का युग नहीं” है. पिछले साल 4 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी फोन पर बात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इसका कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता और भारत शांति के किसी भी प्रयास में योगदान देने को तैयार है. भारत ने कहा कि कूटनीति और बातचीत के जरिए संकट का समाधान निकाला जाना चाहिए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital