Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में रेलवे की प्रगति और सुरक्षा पर दी जानकारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में रेलवे की प्रगति, सुरक्षा और रोजगार पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारत रेलवे पार्ट्स का निर्यात कर रहा है और जल्द ही दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल होगा.

Ashwini Vaishnaw

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव. (फाइल फोटो)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को राज्यसभा में रेलवे की वित्तीय स्थिति और विकास कार्यों का ब्यौरा पेश किया. उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में रेलवे में कई बड़े सुधार हुए हैं.

रेलवे में रोजगार पर विपक्ष को जवाब

रेल मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि रेलवे में भर्तियों को लेकर भ्रामक दावे नहीं किए जाने चाहिए. उन्होंने साफ किया कि पिछले 10 वर्षों में रेलवे में 5 लाख लोगों को रोजगार दिया गया. वैष्णव ने कहा कि रेलवे और रक्षा ऐसे दो विभाग हैं, जिन पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. ये दोनों ही देश की रीढ़ और आवश्यक जरूरतें हैं.

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज भारत, फ्रांस और जर्मनी जैसे विकसित देशों को रेलवे के पार्ट्स निर्यात कर रहा है. यह देश की तकनीकी और औद्योगिक प्रगति का संकेत है.

रेलवे सुरक्षा पर खास ध्यान

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे में सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है. “कवच” परियोजना के तहत 10,000 इंजनों में सुरक्षा प्रणाली लगाई जा रही है. अगले 5-6 वर्षों में यह पूरे देश में लागू होगी. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, लेवल क्रॉसिंग गेट और फॉग सेफ्टी डिवाइस पर भी तेजी से काम किया जा रहा है.

भारतीय रेलवे वैश्विक स्तर पर शीर्ष 3 में होगा

अश्विनी वैष्णव ने सदन में दावा किया कि भारतीय रेलवे जल्द ही 1.6 बिलियन टन कार्गो कैरिज के साथ दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल होगा. उन्होंने बताया कि इस साल चीन, अमेरिका और भारत वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े रेल कार्गो नेटवर्क के रूप में सामने आएंगे.


ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने PM मोदी के साथ गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में टेका मत्था


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital