Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Sansad Khel Mahakumbh: सांसद खेल महाकुंभ में घुसे गुंडे, खूब चले रॉड और डंडे, एक खिलाड़ी का सिर फटा

Basti: एक घायल खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि,”शराब के नशे में दबंगों ने कबड्डी खिलाड़ियों के सर पर लोहे के रॉड से हमला किया है”.

Basti

खेल स्टेडियम में जमकर चले लाठी-डंडे (फोटो ट्विटर)

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में खेल प्रतियोगिता के दौरान जमकर बवाल हो गया. शहीद सत्यवान स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता खत्म होने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई, देखते ही देखते खेल का मैदान जंग के मैदान में बदल गया. कुछ लोगों की तरफ से बीच मैदान में जमकर लाठ डंडे चलाए गए यहां तक की लोहे की रोड से भी हमला किया गया. इस दौरान मैदान में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे लेकिन उसके बावजूद भी हंगामा होता रहा. इस घटना में एक खिलाड़ी के सिर फट गया. जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ अंधाधुंध लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं. पुलिस ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी गई है.

‘खिलाड़ियों के सर पर लोहे के रॉड से हमला किया’

शहीद सत्यवान स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता चल रही थी. जिस दौरान मैच खत्म होने के बाद कुछ लोग आपस में भिड़ गए. वहीं एक घायल खिलाड़़ी ने आरोप लगाया है कि,”शराब के नशे में दबंगों ने कबड्डी खिलाड़ियों के सिर पर लोहे के रॉड से हमला किया है. कबड्डी खेलने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह खिलाड़ी ग्रुप में किनारे डांस कर रहे थे, तभी छेड़खानी का आरोप लगाकर 10 से 15 लोगों ने इन खिलाड़ियों पर हमला बोल दिया”.

ये भी पढ़ें-        Indresh kumar: राहुल गांधी को भगवान सद्बुद्धि दें, वो अपनी विचारधारा से न कांग्रेस के रहे न भगवान राम के, RSS लीडर ने बोला हमला

 घायल खिलाड़ी ने बीजेपी नेता पर लगाया आरोप

वहीं घायल खिलाड़ी ने अनूप खरे नाम के एक बीजेपी नेता पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि,”हम लोग हमलावरों को पकड़कर बिठाए थे, उसी समय वहां पहुंचे नेता अनूप खरे ने हमलावरों को छुड़ाया और वह हमें ही मारने पीटने लगे. पुलिस ने घायल खिलाड़ी बयान की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है”.

सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि तीन नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 308, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि एक दिन पहले मैच में हार जीत को लेकर मारपीट हुई थी.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest