Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“जितनी चाल चलनी हैं चल लो..इल्जाम लगाने हैं लगा लो”, सीमा हैदर ने पाकिस्तानियों को दिया करारा जवाब

Seema Haider Message to Pakistan: पाकिस्तानी महिला ने आगे कहा, “कोई कितना भी कह ले. ऐसा हो नहीं सकता. क्योंकि मेरा प्यार, मेरे सबकुछ सचिन ही हैं. इन्हें मुझ पर भरोसा है और मुझे इन पर भरोसा है.”

Seema Haider-Sachin: सचिन मीणा और सीमा हैदर(फाइल फोटो)

सचिन मीणा और सीमा हैदर (फाइल फोटो)

Seema Haider New Video: पाकिस्तान के भागकर भारत आयी सीमा हैदर की कहानी आजकल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. वह अभी अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रही हैं. पाकिस्तान हो या भारत, उनके बारे में हर कोई बात कर रहा है. कभी उनको पाकिस्तान से मारने की घमकी मिलती है तो कभी उनके करीबी ही बताते हैं कि उनका भारत आने के पीछे का मकसद कुछ और ही है. इस सभी बातों के बीच सीमा हैदर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारत को अपना देश बता रही हैं. सीमा ने कहा कि वो गुलाम हैदर को पति नहीं मानती, उसके लिए सचिन ही उसका पति है. सीमा और सचिन का दावा है कि उन्होंने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर ली थी. सीमा हैदर ने पाकिस्तान की तरफ आ रही अलग-अलग बातों पर अपना जवाब दिया है.

सीमा हैदर अपने वीडियो में पाक को सेंदेश देते हुए कहा कि, “मेरा एक वीडियो पाकिस्तानियों के लिए है. जितनी चाल चलनी हैं चल लो. जितने भी इल्जाम लगाने हैं लगा लो. यहां की एजेंसी हर बात को क्लियर कर रही हैं. जैसे ही मुझे यहां क्लियर किया जाएगा, मैं अपने पति सचिन के साथ ही रहूंगी और उनके साथ जिऊंगी और उनके साथ ही मरूंगी.”

‘मेरे लिए सबकुछ सचिन ही हैं’

पाकिस्तानी महिला ने आगे कहा, “कोई कितना भी कह ले. ऐसा हो नहीं सकता. क्योंकि मेरा प्यार, मेरे सबकुछ सचिन ही हैं. इन्हें मुझ पर भरोसा है और मुझे इन पर भरोसा है. और हां, मैं हिंदू हूं, मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं. भारत में आई. देख लेना, एक दिन सब मानेंगे मेरी मोहब्बत को.”

यह भी पढ़ें- UP: मेरठ में बड़ा हादसा, कावड़ियों के डीजे से हाईटेंशन लाइन, 5 श्रद्धालुओं की मौत, दो की हालत गंभीर

गौरतलब है कि सीमा हैदर को लेकर पाकिस्तान की तरफ नयी नयी बातें सामने आती रहती हैं. इससे पहले सीमा की पाकिस्तानी दोस्त ने कहा कि, सीमा धोखेबाज हैं आज उन्होंने हिंदू धर्म बदला है, कल वह इसाई धर्म में परिवर्तन कर लेंगी. वहीं यह भी खबर आयी सीमा अपने पति के लिए नहीं बल्कि विश्व कप देखने के लिए पाकिस्तान से भारत गयी. अलग-अलग सोशल मीडिया पर सीमा हैदर को लेकर बातें चल रही हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital