Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supertech Owner Arrest: सुपरटेक के मालिक आरके अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई कार्रवाई

ED Arrests Supertech Owner: सुपरटेक ऑफ कम्पनीज और उसके डायरेक्टर्स के खिलाफ पहले से दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में खरीददारों के साथ धोखाधड़ी के मामले दर्ज थे.

RK ARORA

आरेके अरोड़ा, सुपरटेक के मालिक (फोटो ट्विटर)

Supertech: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी (ED) ने कंस्ट्रक्शन कंपनी सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा (RK Arora) को उनके दिल्ली ऑफिस से गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरके अरोड़ा की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में की गई है. आज यानी की मंगलवार 27 जून को ईडी ने उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है. ईडी की तरफ से अरोड़ा के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई है.

सुपरटेक ऑफ कम्पनीज और उसके डायरेक्टर्स के खिलाफ पहले से दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में खरीददारों के साथ धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. जिसके बाद ईडी ने PMLA के तहत जांच शुरू की और जांच में पाया गया कि खरीददारों से फ्लैट्स के नाम पर मोटी रकम इक्क्ठा की गई और उन्हें समय पर फ्लैट्स नहीं दिये गए, साथ ही प्रोजेक्ट के नाम पर बैंकों से लिया गए लोन का भी इस्तेमाल नियमों के विपरीत किया गया. पूछताछ में जब ईडी आज संतुष्ट नहीं हुई तो आरके अरोड़ा की गिरफ्तारी की गई. आरके अरोड़ा बिल्डरों के संगठन (नेरेडको) के चैयरमेन भी थे.

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर जाएंगे राहुल गांधी, राहत शिविरों में पीड़ितों से करेंगे मुलाकात, अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत

फ्लैट बनाने के नाम पर बैंकों से लिया लोन

ED की जांच में यह भी सामने आया है कि सुपरटेक के अलावा ग्रुप की दूसरी कंपनियों ने होम बायर्स से पैसा जुटाया था. इसके साथ ही फ्लैट बनाने के नाम पर कई बैंकों से लोन भी लिया और इस लोन के पैसे को ग्रुप की दूसरी कंपनियों को जमीन खरीदने के लिए दे दिया गया. इसके बाद इन जमीनों को फिर से बैंकों से कर्ज लेने के लिए गिरवी रख दिया गया. जानकारी के मुताबिक, सुपरटेक ग्रुप ने बैंकों को पेमेंट करने में भी गड़बड़ की. ऐसे में करीब 1500 करोड़ के लोन एनपीए (NPA) बन गए हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital