Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भाजपा नेता कल्याण चौबे को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ‘कारण बताओ’ नोटिस, गैर-जमानती वारंट की भी आशंका

सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई एक याचिका में कल्याण चौबे पर यह आरोप लगाया गया है कि वह कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर चुनाव याचिका के संबंध में उपस्थित नहीं हो रहे हैं और सहयोग नहीं कर रहे.

BJP leader Kalyan Choubey

भाजपा नेता कल्याण चौबे

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

भाजपा नेता कल्याण चौबे को सुप्रीम कोर्ट ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पूछा कि क्यों न उन्हें अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष पद और भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव पद से मुक्त कर दिया जाए.

संवाददाता के अनुसार, मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस दलील से हम संतुष्ट हैं कि वह जानबूझकर अदालत के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं. यदि वह हाईकोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हुए तो गैर जमानती वारंट जारी किए जाएंगे.

यह आदेश उस याचिका पर आया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि चौबे कलकत्ता हाईकोर्ट में उनके द्वारा दायर चुनाव याचिका में उपस्थित नहीं हो रहे हैं और सहयोग नहीं कर रहे थे.

यह भी पढ़िए: Nota Vote: नोटा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, चुनाव आयोग को नोटिस, देना होगा जवाब

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital